ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशBharat bandh: सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद आज, जानिए इससे जुड़ी सभी अहम बातें

Bharat bandh: सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद आज, जानिए इससे जुड़ी सभी अहम बातें

Bharat Bandh: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ दस केंद्रीय मजदूर संघों ने बुधवार (8 जनवरी) को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में कांग्रेस के मजदूर संगठन-इंटक के अलावा वामदलों के...

Bharat bandh: सरकार की नीतियों के खिलाफ भारत बंद आज, जानिए इससे जुड़ी सभी अहम बातें
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 08 Jan 2020 12:04 AM
ऐप पर पढ़ें

Bharat Bandh: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ दस केंद्रीय मजदूर संघों ने बुधवार (8 जनवरी) को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल में कांग्रेस के मजदूर संगठन-इंटक के अलावा वामदलों के मजदूर संगठन- एटक, सीटू, एआईयूटीयूसी, टीयूसीसी, एसईडब्ल्यूए, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ, यूटीयूसी और सोशलिस्ट पृष्ठभूमि के- एचएमएस समेत अनेक मजदूर संघ शामिल होंगे। हालांकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समर्थित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) हड़ताल में शामिल नहीं हो रहा है। संघों का दावा है भारत बंद में 25 करोड़ लोग शामिल होंगे। 

जानिए भारत बंद से जुड़ी हुई अहम बातें:

किस समय शुरू होगी हड़ताल?

देशव्यापी हड़ताल बुधवार (8 जनवरी) को सुबह छह बजे शुरू होगी।

भारत बंद में कौन कौन से ट्रेड यूनियन ले रहे भाग?

-कांग्रेस मजदूर संगठन- इंटक 
-वामदलों का मजदूर संगठन- एटक
-सीटू
-एआईयूटीयूसी
-टीयूसीसी
-एसईडब्ल्यूए
-एआईसीसीटीयू
-एलपीएफ
-यूटीयूसी
-सोशलिस्ट

किन बैंक यूनियनों ने किया हड़ताल का समर्थन?

-भारतीय बैंक कर्मचारी संघ (एआईबीईए)
-अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (एआईबीओए)
-भारतीय बैंक कर्मचारी महासंघों
-बैंक कर्मचारी सेना महासंघ आदि

बैंक की कैसी सेवाएं होंगी प्रभावित

बैंकों में राशि जमा करने, निकासी करने, चेक क्लियरिंग और विभिन्न वित्तीय साधनों को जारी करने का काम हड़ताल की वजह से प्रभावित हो सकता है। हालांकि, निजी क्षेत्र के बैंकों में सेवाओं पर कोई असर पड़ने की संभावना नहीं है। 

जानिए सरकार ने क्या कहा?

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को चेताया है कि यदि वे हड़ताल में शामिल होते हैं तो उन्हें इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कर्मचारियों को यह चेतावनी देते हुए हड़ताल से दूर रहने को कहा गया है। सरकारी आदेश में कहा गया है कि यदि कोई कर्मचारी हड़ताल पर जाता है तो उसे उसके नतीजे भुगतने होंगे। वेतन काटने के अलावा उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है। केंद्र सरकार के सभी विभागों को भेजे गए आदेश में कहा गया है कि, 'इस तरह का कोई सांविधिक प्रावधान नहीं है जो कर्मचारियों को हड़ताल पर जाने का अधिकार देता हो।'

कौन सा यूनियन हड़ताल में नहीं ले रहा हिस्सा

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारत बंद में भारतीय मजदूर संघ हिस्सा नहीं ले रहा है।

ये भी पढ़ें: भारत बंद को लेकर सरकार ने कसी कमर, कर्मचारियों को दी हिदायत

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें