Hindi NewsIndia Newsbharat band will be on 27th september kisan morcha announces in mahapanchayat - India Hindi News
अब 27 सितंबर को होगा भारत बंद, महापंचायत में किसान मोर्चा ने किया ऐलान

अब 27 सितंबर को होगा भारत बंद, महापंचायत में किसान मोर्चा ने किया ऐलान

संक्षेप:

किसानों का भारत बंद अब 25 सितंबर के बजाए 27 सितंबर को होगा। महापंचायत के दौरान किसान मोर्चा ने इस बात का ऐलान किया।गौरतलब है कि केंद्र द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसान लगातार...

Sep 05, 2021 03:40 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिंदुस्तान टीम,
share Share
Follow Us on

किसानों का भारत बंद अब 25 सितंबर के बजाए 27 सितंबर को होगा। महापंचायत के दौरान किसान मोर्चा ने इस बात का ऐलान किया।गौरतलब है कि केंद्र द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए किसान लगातार आंदोलन कर रहे हैं। करीब नौ महीने से किसान दिल्ली बॉर्डर पर जुटे हुए हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। वहीं किसानों ने भी ठान लिया है कि वह अपनी मांग मनवाकर रहेंगे। इसके लिए किसानों ने 25 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया था। लेकिन रविवार को इस आंदोलन की तारीख बदलकर 27 सितंबर कर दी है। 

पूरे देश में सबकुछ बंद रहेगा
किसान मोर्चा ने कहा कि 27 सितंबर को उनके भारत बंद के दौरान देश में सबकुछ बंद रहेगा। इसके साथ ही यूपी संयुक्त किसान मोर्चे के गठन का भी ऐलान किया गया है। वहीं रविवार को किसान महापंचायत के दौरान किसानों के नेता राकेश टिकैत ने किसान आंदोलन को लेकर कई अन्य घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि हमने शपथ ली है कि मरते दम तक हम धरनास्थल से हटेंगे नहीं। भले ही वहां पर हमारी कब्र ही क्यों न बना दी जाए। अगर जरूरत पड़ी तो हम अपनी जान भी दे देंगे, लेकिन हम वहां से हटेंगे नहीं। जब तक हम जीत नहीं जाते हैं, हमें कोई भी ताकत वहां से हटा नहीं सकती है। गौरतलब है कि किसान दिल्ली बॉर्डर पर करीब 9 महीने से धरना दे हैं। 

जब सरकार बुलाएगी वार्ता के लिए जाएंगे
इसके साथ ही राकेश टिकैत ने यह भी कहा कि जब सरकार हमें बुलाएगी हम वार्ता के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग नहीं मान लेती है, हमारा धरना जारी रहेगा। टिकैत ने कहा कि देश की आजादी के लिए तो 90 साल तक संघर्ष हुआ था। हम नहीं बता सकते कि हमारा संघर्ष कितना लंबा चलेगा। 

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।