भामाशाह की जयंती को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया

हिन्दुस्तान, गंगापार
Follow us on Google News
share

 अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले हुआ कार्यक्रम घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दानवीर भामाशाह

भामाशाह की जयंती को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया

दानवीर भामाशाह की जयंती के मौके पर सोमवार को घूरपुर में अखिल एकता उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव जायसवाल के नेतृत्व में जयंती को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया। इस बीच संजीव जायसवाल ने कहा कि दानवीर भामाशाह का जीवन बहुत ही संघर्ष शील रहा उन्होंने देश और व्यापारियों के हित में अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। जिससे आज भी उनका नाम देश में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने बताया कि अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल आज के दिन पूरे भारत में 21 राज्यों में भामाशाह की जन्म जयंती को प्रेरणा दिवस के रूप में मना रहा है ।उन्होंने कहा कि आज के समय में भी देश के बड़े बड़े व्यापारी और उद्योग पति भामा शाह की ही तरह देश की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं।

व्यापारी एकता का संदेश

व्यापारी एकता का सन्देश हर व्यापारी तक पहुंचे उसके लिए विभिन्न कार्यक्रम के आयोजन भी संगठन द्वारा समय समय पर किया जाता है। कार्यक्रम मे भारतीय स्टेट बैंक घूरपुर के शाखा प्रबंधक सुधीर मिश्र, संगठन के राष्ट्रीय सचिव राम लखन विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी शिवम द्विवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नहुश त्रिपाठी, घूरपुर थाने के सब इंस्पेक्टर भैया राम विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष मुकेश पाठक, महासचिव अनुराग यादव एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहे। इस बीच सामाजिक सेवा से जुड़े दर्जनों लोगों को सम्मानित भी किया गया।

सामान्य प्रश्न

दानवीर भामाशाह की जयंती कब मनाई गई?
दानवीर भामाशाह की जयंती सोमवार को मनाई गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।