श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन अश्वमेघ यज्ञ के समान: पं.विष्णु शंकर
भागवत कथा सुनने के लिए जुड़े श्रद्धालु, बैकुंठपुर में आयोजित है कथा 1- नरायनपुर ब्लाक के बैकुंठपुर में भागवत कथा सुनाते पं. विष्णु शंकर 1- नरायनपुर ब्

नरायनपुर,हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी के भागवत कथा मर्मज्ञ पं. विष्णु शंकर महराज ने बैकुंठपुर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कहा कि जो मनुष्य भागवत कथा का श्रवण करता है उस जीव का परम कल्याण होता है। भवसागर को पार कर मोक्ष को प्राप्त हो जाता है। पितरों को स्वर्ग मिल जाता हैं। भागवत कथा का आयोजन करने से अश्वमेघ यज्ञ का फल मिलता है। उन्होंने भागवत कथा वाचन के दौरान बताया कि ब्रह्मा ने बताया कि तराजू के एक पलड़े में भागवत कथा तो दुसरे पलड़े में अमृत कलश रख दिया जाय फिर भी भागवत कथा भारी है। उन्होंने भक्ति के पुत्र ज्ञान और बैराग व कलयुग के आगमन व प्रभाव पर विस्तृत चर्चा किया। सनकादिक व नारद प्रसंग में नारद को सनद कुमार ने बताया कि तपस्या, योग , समाधी से जो नहीं मिलता वो भागवत कथा ध्यान पूर्वक सुनने मात्र से स्वत:प्राप्त हो जाता हैं।
प्रेसित प्रसंग
उन्होंने ब्राह्मण आत्मदेव, पत्नी धुंधली के पुत्र गोकर्ण व धुंधकारी प्रसंग में बताया कि गया में पिंडदान व श्राद्ध के बाद भी पापी प्रेत धुंधकारी को मुक्ति ,संतुष्टी नही मिल पायी, लेकिन प्रेत धुंधकारी को भागवत कथा श्रवण करने के बाद मोक्ष की प्राप्ति हो गयी। इसके पूर्व पुरोहित अजय पाठक ने यजमान एडवोकेट प्रेम जायसवाल को विधि विधान से भागवत कथा आयोजन व श्रवण का संकल्प दिलाया।प्रथम दिवस के भागवत कथा के समापन पर आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंगला प्रसाद जायसवाल, महेश जायसवाल, दिनेश,विजय जायसवाल, दिलीप जायसवाल, राजकुमारी जायसवाल,सुभाष, अजीत, अशोक,आशीष आदि उपस्थित रहे।
भगवान के 24 अवतार
भगवान के 24 अवतारों का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
पड़री,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जद्दूपुर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को कथा व्यास पंडित विष्णुधर द्विवेदी ने भगवान के 24 अवतारों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों से कभी दूर नहीं होते। वह हर समय भक्तों के साथ रहते हैं। इसलिए मनुष्य को अपने जीवन में सदैव भगवान का स्मरण करना चाहिए। यही भगवान के अवतारों का रहस्य है।
कथा का संदेश
कथा व्यास ने राजा परीक्षित के जन्म और शमीक ऋषि के श्राप की कथा सुनाई। उन्होंने संतों के प्रति श्रद्धा और सम्मान रखने का संदेश दिया। इसके बाद सृष्टि वर्णन करते हुए कपिलोपाख्यान की कथा सुनाई। भगवान कपिल ने माता देवहूति को मुक्ति और बंधन के संबंध में दिए गए दिव्य ज्ञान का वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह तथा दिव्य बारात के मनोहारी प्रसंग को सुनाया। शिव विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे और पूरा कथा पंडाल जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान पंडित श्रीनिवास ओझा, प्रेम शंकर ओझा, विजय चड्ढा, आशीष मिश्रा, राधे मिश्रा, पीयूष, पन्नालाल, शिव स्वरूप, जय प्रसाद, प्रमोद कुमार, महेश्वर, पिंटू, पंकज, प्रसून शुक्ला समाजसेवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

