ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशभगवंत मान ‘आप’ के पंजाब प्रमुख बने

भगवंत मान ‘आप’ के पंजाब प्रमुख बने

संगरूर से सांसद भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने पंजाब का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी ने पंजाब के लिए पृथक पीएसी के गठन का भी फैसला किया है, ताकि प्रदेश इकाई स्वतंत्रता से अपने फैसले ले...

भगवंत मान ‘आप’ के पंजाब प्रमुख बने
एजेंसी,चंडीगढ़Mon, 08 May 2017 11:37 PM
ऐप पर पढ़ें

संगरूर से सांसद भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने पंजाब का प्रमुख नियुक्त किया है। पार्टी ने पंजाब के लिए पृथक पीएसी के गठन का भी फैसला किया है, ताकि प्रदेश इकाई स्वतंत्रता से अपने फैसले ले सके। 

नई दिल्ली में आप की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में पंजाब इकाई में सुधार के लिए एक कार्ययोजना को भी मंजूरी दी गई। मान को पार्टी प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया जबकि सुनाम से आप विधायक अमन अरोड़ा को सह-संयोजक नियुक्त किया गया है। जरगांव से विधायक सरबजीत कौर मनुके को विधानसभा में विधायक दल का उपनेता बनाया गया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें