उत्तराखंड के दूसरे सीएम रहे भगत सिंह कोश्यारी बने महाराष्ट्र के राज्यपाल, जानें उनके बारे में

Shivendra Singh हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली।
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले सी विद्यासागर राव महाराष्ट्र के राज्यपाल थे जिनका 5 सालों का कार्यकाल 30 अगस्त 2019...

उत्तराखंड के दूसरे सीएम रहे भगत सिंह कोश्यारी बने महाराष्ट्र के राज्यपाल, जानें उनके बारे में

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले सी विद्यासागर राव महाराष्ट्र के राज्यपाल थे जिनका 5 सालों का कार्यकाल 30 अगस्त 2019 को समाप्त हो गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को भगत सिंह कोश्यारी की न्युक्ति की।

कोश्यारी के राज्यपाल बनाए जाने पर उत्तराखंड के मौजूदा सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खुशी वयक्त करते हुए कहा है कि भगत सिंह कोश्यारी भाजपा को उत्तराखंड राज्य में स्थापित करने वाले उन नेताओं में शुमार हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन संघ और पार्टी को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को उनके राजनीतिक अनुभव का लाभ मिलेगा।

भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले स्थित नामती चेताबागड़ गांव में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रराम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा में पूरी की और उसके पश्चात उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से अंग्रेज साहित्य में आचार्य की उपाधि प्राप्त की। कोश्यारी उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद नित्यानंद स्वामी के बाद भाजपा की अंतरिम सरकार के दौरान सूबे के दूसरे मुख्यमंत्री बनाए गए थे।

आरिफ मोहम्मद खान बने केरल के राज्यपाल, 5 राज्यों में नए गवर्नर नियुक्त

कोश्यारी 2001 से 2002 तक उत्तराखंड के सीएम भी रहे हैं, उसके बाद 2002 से 2007 तक उत्तराखंड विधानसभा में नेता विपक्ष भी रहे। वर्ष 2008 से 2014 तक वे उत्तराखंड से राज्यससभा के सदस्य चुने गए थे। आरएसएस से भगत सिंह कोश्यारी की काफी नजदीकी रही है। 1977 के आपातकाल के दौरान जेल भी जाना पड़ा था। अब उन्हें राष्ट्रपति द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Shivendra Singh

लेखक के बारे में

Shivendra Singh

शिवेंद्र सिंह 'लाइव हिन्दुस्तान' में कॉपी एडिटर की भूमिका में हैं।  

और पढ़ें