टीएनबी लॉ कॉलेज में भुटा अध्यक्ष का सम्मान
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. मिहिर मोहन मिश्र सुमन को टीएनबी लॉ कॉलेज में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए विचार-विमर्श किया। डॉ. मिश्र ने शिक्षक हितों की रक्षा के लिए जल्द आमसभा बुलाने की घोषणा की।

भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएनबी लॉ कॉलेज में गुरुवार को भागलपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (भुटा) के अध्यक्ष डॉ. मिहिर मोहन मिश्र सुमन को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए इसके कायाकल्प पर गहन मंथन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मिहिर मोहन मिश्र ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए जल्द ही भुटा की आमसभा बुलाई जाएगी। बैठक में संगठन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. धीरज कुमार मिश्रा, वर्तमान अध्यक्ष डॉ. रमाशंकर, उपाध्यक्ष डॉ. बबीता कुमारी, सचिव डॉ. प्रशांत कुमार, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. चंद्रशेखर आजाद और डॉ. राजेश ठाकुर समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।


