श्रावणी मेला को लेकर छह बसों का परिचालन शुरू

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बसें भागलपुर से वाया सुल्तानगंज-देवघर-बासुकीनाथ जाएंगी बस परिचालन से कांवरियों को होगी काफी सहूलियत भागलपुर,

श्रावणी मेला को लेकर छह बसों का परिचालन शुरू

भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पथ परिवहन निगम भागलपुर की ओर से गुरुवार को श्रावणी मेला को लेकर छह बसों का परिचालन भागलपुर से सुल्तागंज होते हुए देवघर के लिए कर दिया गया है। झारखंड से सावन को लेकर अस्थायी परमिट मिलने के बाद निगम ने छह बड़ी बसों का परिचालन शुरू कर दिया है। यह परिचालन सावन तक किया जायेगा। कांवरियों को लेकर हर साल की तरह इस साल भी यह परिचालन किया जा रहा है। गुरुवार की सुबह से ही यह परिचालन किया जा रहा है। वहीं श्रावणी मेला को लेकर पथ परिवहन निगम भागलपुर पहली बार बासुकीनाथ के लिए भी बस का परिचालन कर रही है।

यह बस सेवा भागलपुर से सुल्तानगंज होते हुए देवघर के लिए जायेगी और फिर वहां से बासुकीनाथ के लिए जायेगी। पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि गुरुवार से परिचालन शुरू हो गया है। छह बस भागलपुर से सुल्तानगंज से देवघर जायेगी। वहां से बासुकीनाथ के लिए जायेगी। बासुकीनाथ बस के परिचालन से कांवरियों व लोगों को काफी फायदा होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsश्रावणी मेला को लेकर छह बसों का परिचालन शुरू