भागलपुर : गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट... जिले में गंगानदी का जलस्तर बीते 24

भागलपुर से गौतम वेदपाणि की रिपोर्ट : जिले में गंगानदी का जलस्तर बीते 24 घंटे से स्थिर रहा है। भागलपुर शहर के टीएमबीयू क्षेत्र से बरारी घाट तक नदी की तेज धार का दबाव लगातार बना हुआ है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे भागलपुर शहर में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान 33.68 मीटर से 90 सेंटीमीटर ऊपर 34.58 मीटर पर है। वहीं सुल्तानगंज में जलस्तर खतरे के निशान से 34.50 मीटर से दो मीटर 20 सेंटीमीटर ऊपर 36.70 मीटर है। वहीं कहलगांव में खतरे के निशान 31.09 मीटर से एक मीटर 72 सेंटीमीटर ऊपर 32.81 मीटर पर स्थिर है। इधर, जिले के गंगा किनारे बसे गांव व पंचायतों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लगा हुआ है।


