फरार गांजा तस्कर दबोचा गया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, भदोहीफरार गांजा तस्कर दबोचा गया क क क क क क क क क क क क क क क कक कक

भदोही, संवाददाता। ज्ञानपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया। उसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानपुर राम सरीख गौतम ने बताया कि 13 जुलाई को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित को नेशनल हाईवे ओवर ब्रिज से गिरफ्तार किया गया। उसने बताया कि साथी राधेश्याम गुप्ता के साथ छत्तीसगढ़ से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाकर उसे बेचने का काम करते थे। श्यामजी उर्फ बबलू केसरवानी निवासी सहसों, जनपद प्रयागराज को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस टीम में उनके अलावा रामधनी यादव, अजय कुमार सिंह, राहुल सिंह पटेल, अंजनी कुमार पांडेय रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


