कालीन नगरी में बापू और शास्त्री को किया याद

हिन्दुस्तान, भदोही
share

भदोही, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को कालीन नगरी

कालीन नगरी में बापू और शास्त्री को किया याद

भदोही, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री को कालीन नगरी के लोगों ने शुक्रवार को जयंती पर नमन किया। इस दौरान उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के साथ ही दोनों महापुरुषों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया गया।शहर के इंद्रामिल चौराहे पर कांग्रेसजन पहुंचे। प्रदेश कमेटी के को-ऑर्डिनेटर एवं भदोही प्रभारी दयाशंकर पांडेय ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में अंतर दिखाई देता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी, राजेंद्र दुबे, काशीनाथ, प्रेम बिहारी उपाध्याय, राजेश्वर दुबे, मुशीर इकबाल, संजीव दुबे, मसूद आलम, त्रिलोकी नाथ बिंद, सुबुकतगीन अंसारी आदि रहे। इसी तरह पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने भी समर्थकों संग पहुंच राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर अशोक जायसवाल, डा. एसके दुबे आदि रहे। इसी तरह सपा विधायक जाहिद बेग ने भी बापू को नमन किया। इस मौके पर अली शेर खां, राजकुमार आदि रहे। इसी तरह सर्व समाज जनहित पार्टी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, सिंटू शुक्ला, सतीश पांडेय, राम अनुज त्रिपाठी, समर बहादुर सिंह, डा. डीके श्रीवास्तव, दूधनाथ विश्वकर्मा, राम रसीले कनौजिया, संजय चौबे, सदन, अजय त्रिपाठी, विष्णु मोहन पांडेय, प्रमोद कुमार, रामबाबू, रमेश रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकालीन नगरी में बापू और शास्त्री को किया याद