चित्रकूट के बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री रवाना
फतेहपुर, संवाददाता। संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद कर बिंदकी के श्री बालाजी
फतेहपुर, संवाददाता। संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद कर बिंदकी के श्री बालाजी सेवा न्यास ने मानवता की मिसाल पेश की। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी की बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए रविवार को राहत सामग्री से भरे तीन वाहनों को लंका रोड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। राहत सामग्री चित्रकूट के राजापुर और कर्वी क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित करीब दो सौ परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।राहत सामग्री में सूखा राशन, कपड़े, तिरपाल, पॉलीथीन, बर्तन समेत दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुएं शामिल हैं। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के उद्देश्य से न्यास ने यह पहल की।
इसमें बिंदकी के व्यापारी वर्ग ने भी एकजुट होकर बढ़-चढ़कर सहयोग किया। न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर ने कहा कि आपदा के समय पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता है और भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य जारी रहेंगे। इस मौके पर वेद प्रकाश वर्मा, अनूप अग्रवाल, अनूप गुप्ता, संजय गुप्ता, संजय ओमर, आलोक गौड़, आदर्श चौहान, लोकेश, विजय नारायण मास्टर, वेद व्यास मिश्रा, शिवदास, दीपक सिंह चौहान, रिंकू तिवारी, सुंदरम, अशुल गुप्ता, भूपेंद्र तिवारी, बबलू गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आचार्य बलराम सिंह और महेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व समाजसेवी मौजूद रहे।


