व्हाट्सएप पर 'आपके अकाउंट से 50 हजार रुपये डेबिट हुए हैं' मैसेज आए तो न दें कोई उत्तर

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

-साइबर जालसाजों ने अपनाया ठगी का नया तरीका -घबराकर मैसेज में कतई न दें 'NO'

व्हाट्सएप पर 'आपके अकाउंट से 50 हजार रुपये डेबिट हुए हैं' मैसेज आए तो न दें कोई उत्तर

सावधान : अगर व्हाट्सएप पर किसी बैंकिंग कंपनी से कोई ऐसा मैसेज आए कि 'आपके अकाउंट से 50 हजार रुपये (अमाउंट कुछ भी हो सकता है) डेबिट हुए हैं' तो घबराएं नहीं न उस पर कोई प्रतिक्रिया न करें न ही कोई उत्तर दें। जब आप उत्तर नहीं देंगे तो जालसाज आपको प्रेरित करने के लिए दूसरा मैसेज करेंगे पूछेंगे कि 'अगर आपने यह ट्रांज़ैक्शन नहीं किया है, तो कृपया 'No' का जवाब दें'। ऐसे में आपको व्हाट्सएप पर 'No' जवाब भी नहीं देना है। क्योंकि अगर आपने ऐसा किया तो जालसाज भेजे गए मैसेज में एक छिपी हुई ऑटो-एक्ज़ीक्यूशन फाइल की मदद से मोबाइल का एक्सेस ले लेंगे। इसके बाद आपके बैंक खातों से रुपये निकाल लेंगे। जालसाजों ने इसी तरह का मेसैज भेजकर एक चार्टेड अकाउंटेंट (सीए) को उकसाया। सीए ने व्हाट्सएप पर आए मैसेज पर 'No' का जवाब दे दिया। इसके बाद उनके खाते से 1.70 लाख रुपये जालसाजों ने उड़ा दिए। इसकी जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच की अपर पुलिस उपायुक्त किरन यादव ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके साथ ही ऐसे किसी मैसेज पर कोई उत्तर न देने के लिए कहा है। साइबर जालसाजों ने ठगी का यह नया तरीका अपनाया है। अबतक जालसाज पहले एपीके फाइल का लिंक भेजकर अथवा ओटीपी पूछकर ठगी करते थे। अब जालसाजों ने बैंकिंग मैसेज भेजकर 'NO' का उत्तर मांगकर ठगी का नया तरीका अपना रहे हैं。

इन बातों का रखें विशेष ध्यान :

-अनजान नंबर से आए किसी भी बैंकिंग ट्रांजेक्शन का अलर्ट आने पर तुरंत विश्वास न करें।

-व्हाट्सएप पर आए संदिग्ध YES/NO मसैज का जवाब न दें।

-किसी भी अनजान लिंक, एपीके फाइल या अटैचमेंट को न तो खोले न ही डाउनलोड करें।

-खाते में वास्तविक ट्रांजेक्शन की जानकारी अपने अधिकारिक एप अथवा वेबसाइड से लें।

-ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन, सीवीवी अथवा अन्य बैंकिंग डिटेल किसी से साक्षा न करें।

-मोबाइल में कोई संदिग्ध अप्लीकेशन अथवा फाइल को इंस्टाल न करें।

-किसी भी तरह का साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या करना चाहिए अगर व्हाट्सएप पर संदिग्ध बैंकिंग मैसेज आए?−
उस पर कोई प्रतिक्रिया न करें और न ही कोई उत्तर दें।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsव्हाट्सएप पर 'आपके अकाउंट से 50 हजार रुपये डेबिट हुए हैं' मैसेज आए तो न दें कोई उत्तर