पॉर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी का नया खतरा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के जरिए प्रसारित किए जा रहे खतरनाक पॉर्नोग्राफी ऐप आपके फोन पर नियंत्रण कर सकते हैं और वित्तीय लेन-देन कर सकते हैं। राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई (एनसीटीएयू) ने इस धोखाधड़ी में बढ़ोतरी की चेतावनी दी है। उपयोगकर्ता गूगल प्ले स्टोर के बाहर से ऐप इंस्टॉल करने से बचें।

पॉर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी का नया खतरा

- संदिग्ध विज्ञापन, लिंक या अनजान फाइल पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी नई दिल्ली, एजेंसी। सोशल मीडिया पर विज्ञापनों के जरिए प्रसारित किए जा रहे खतरनाक पॉर्नोग्राफी ऐप फोन पर नियंत्रण करके आपके खाते से वित्तीय लेन-देन कर सकते हैं। राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई (एनसीटीएयू) ने ऐसी धोखाधड़ी में हुई बढोतरी को लेकर चेतावनी दी है।

कैसे होती है धोखाथड़ी?

साइबर अपराध रोधी एजेंसी एकीकृत साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के अधीन काम करने वाली एनसीटीएयू के मुताबिक 'नाइट प्ले','रीलूप', 'किस','वीमो','रिवो','नेक्सो' और 'विक्सा' जैसे नामों से पॉर्नोग्राफी ऐप को फेसबुक और इंस्टाग्राम पर विज्ञापनों या लिंक के जरिए प्रसारित किया जाता है। ये लिंक यूजर को ऐसी वेबसाइट तक पहुंचाते हैं जहां अश्लील सामग्री परोसी जाती है। इसके बाद कुछ अनधिकृत ऐप इंस्टॉल करवाके धोखाधड़ी शुरू होती है।

कैसे बच सकते हैं?

- ऐसे विज्ञापन संदिग्ध जालसाजी करने वाली वेबसाइटों पर ले जाते हैं, जहां अश्लील सामग्री होती है।

- इन वेबसाइटों के डोमेन मुख्य रूप से 'डॉट लाइव' पर खत्म होते हैं।

- इसके बाद यूजर को गूगल प्ले स्टोर के बाहर के स्रोत से एपीके (एंड्रॉयड पैकेज किट) डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए मनाया जाता है।

- ऐप इंस्टॉल होने के बाद ऐसी अनुमतियां मांगी जाती हैं जो उसे अतिरिक्त एप्लिकेशन इंस्टॉल करने और पहुंच का गलत इस्तेमाल करके फोन पर कब्जा करने की सुविधा देती हैं।

- एंड्रॉयड यूजर्स केवल गूगल प्ले या दूसरे भरोसेमंद ऐप स्टोर से ही एप्लिकेशन इंस्टॉल करें।

- विज्ञापनों, वेबसाइटों या संदिग्ध लिंक से एपीके फाइलें डाउनलोड करने से बचें।

- अनजान ऐप्स को अनुमति न दें और इंस्टॉल किए गए ऐप की जांच करते रहें।

- जिन ऐप को नहीं पहचानते, उन्हें हटा दें।

सामान्य प्रश्न

पॉर्नोग्राफी ऐप द्वारा धोखाधड़ी कैसे होती है?
संदिग्ध विज्ञापनों के माध्यम से, यूजर को अश्लील वेबसाइटों पर ले जाकर अनधिकृत ऐप्स इंस्टॉल करवाए जाते हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपॉर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी का नया खतरा