पाठ्य पुस्तक तक ही विद्यार्थियों को सीमित न रखें शिक्षक :

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया, बेतिया कार्यालय शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि

 पाठ्य पुस्तक तक ही विद्यार्थियों को सीमित न रखें शिक्षक :

बेतिया, बेतिया कार्यालय शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने आसपास की समस्याओं की पहचान कर उनके वैज्ञानिक समाधान खोजने के लिए प्रेरित करें। उक्त बाते मुख्य अतिथि डॉ. जफर कमाल अंजूम ने गुरुवार को कही। 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के तहत गुरुवार को विपिन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें नरकटियागंज अनुमंडल के 112 विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. जफर कमाल अंजूम, जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मो. सनाउल्लाह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार पाठक, भारत कुमार झा तथा जिला समन्वयक मुनीन्द्र कुमार झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

जिला समन्वयक मुनीन्द्र कुमार झा ने मुख्य विषय ह्लनिरंतरता के लिए विज्ञान एवं नवाचार तथा इसके पाँचों उपविषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वैज्ञानिक परियोजनाओं के चयन, निर्माण, प्रस्तुतीकरण और मूल्यांकन की प्रक्रिया से शिक्षकों को अवगत कराया तथा विज्ञान शिक्षकों से बच्चों को बाल वैज्ञानिक के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान मौलिक शोध, सर्वेक्षण, डेटा संकलन, विश्लेषण, मॉडल निर्माण एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण की बारीकियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का संचालन बृजेश कुमार ने किया। इस अवसर पर मुकेश राय, अजय पटेल, सच्चिदानंद ठाकुर, राजेश द्विवेदी, मंजीत कुमार, अरशी आजम, राज कुमार पांडेय, हेमंत भास्कर सहित अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsपाठ्य पुस्तक तक ही विद्यार्थियों को सीमित न रखें शिक्षक :