अतीत को जानकर भविष्य को सशक्त करता है इतिहास: प्राचार्य
बेतिया, बेतिया कार्यालय इतिहास का अध्ययन सिर्फ अतीत को जानना ही नहीं बल्कि

बेतिया, बेतिया कार्यालय इतिहास का अध्ययन सिर्फ अतीत को जानना ही नहीं बल्कि अतीत को समझते हुए अपने भविष्य का निर्माण करना होता है।देश और दुनिया के इतिहास का गुणवत्तापूर्ण अध्ययन को आधार बनाकर अपनी उपलब्धियों का इतिहास रच डालना आप सबकी बड़ी जिम्मेदारी है। उक्त बातें राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य प्रो (डॉ.) अभय कुमार ने गुरुवार को कही। महाविद्यालय में इतिहास विभाग के द्वारा स्नातकोत्तर सत्र 2024-26 के छात्र छात्राओं के सत्रावसान पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि इतिहास हमें सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ता है.उन्होंने स्नातकोत्तर 2024-26 के विद्यार्थियों को सीख दी कि आप अपने ज्ञान, विवेक और नवाचार के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी सार्थक भूमिका निभाएं।
इससे पूर्व इतिहास के विभागाध्य डॉ दीपक चौबे ने छात्र-छात्राओं को इतिहास के विषय में जानकारी देते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण करने को कहा।मंच संचालन स्नेहा कुमारी ने किया। मौके पर डॉ. सरफुल्लाह, डॉ. प्रकाश कुमार राय, डॉ.रवींद्र शाहाबादी, डॉ लालजी, डॉ. रामचंद्र राम आदि थे।


