ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशबेंगलुरु हिंसा केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांटेड कांग्रेस के पूर्व मेयर संपत राज गिरफ्तार

बेंगलुरु हिंसा केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांटेड कांग्रेस के पूर्व मेयर संपत राज गिरफ्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अगस्त महीने में फेसबुक पर एक भड़काऊ पोस्ट के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हिंसा के मामले में वांटेड कांग्रेस...

बेंगलुरु हिंसा केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांटेड कांग्रेस के पूर्व मेयर संपत राज गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीम,बेंगलुरुTue, 17 Nov 2020 08:40 AM
ऐप पर पढ़ें

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अगस्त महीने में फेसबुक पर एक भड़काऊ पोस्ट के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हिंसा के मामले में वांटेड कांग्रेस के पूर्व मेयर आर संपत राज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप पाटिल ने सोमवार को यह जानकारी दी। बता दें कि उस हिंसा में चार व्यक्तियों की मौत हो गई थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि संपत राज देवरा जीवनहल्ली नगरपालिका वार्ड से कांग्रेस पार्षद हैं और उन्हें बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों ने हालांकि, इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। संपत राज एक निजी अस्पताल से फरार हो गए थे जहां उन्हें कोविड-19 के इलाज के लिए भर्ती किया गया था।

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति के एक संबंधी द्वारा एक फेसबुक पर कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर 11 अगस्त को शहर में हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में न सिर्फ लोगों की मौतें हुई थीं, बल्कि काफी तोड़फोड़ और आगजनी भी हुई थी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें