खगड़िया : बैठक में कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं पर हुई चर्चा

हिन्दुस्तान, भागलपुर
Follow us on Google News
share

बेलदौर (खगड़िया) से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई किसान

खगड़िया : बैठक में कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं पर हुई चर्चा

बेलदौर (खगड़िया) से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई किसान भवन में शनिवार को हुई प्रखंडस्तरीय बैठक में कृषि योजनाओं पर चर्चा की गई। इसमें गोगरी के अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रेरणा कुमारी एवं जिला कृषि कार्यालय खगड़िया के सहायक निदेशक गीतांजलि सिंह ने मुख्य रूप से भाग लिया। अधिकारीद्वय ने बैठक में कृषि समन्वयकों और किसान सलाहकारों को कई निर्देश दिए। जिसमें डिजिटल क्रॉप सर्वे का काम समय पर पूरा करना, वर्मी पिट और गोबर गैस इकाई के लिए आवेदन तैयार कर योजना को सफल बनाने, डीजल अनुदान के आवेदनों की लगातार जांच करने का निर्देश शामिल है।उर्वरक

निरीक्षकों को उर्वरक प्रतिष्ठानों की ऑनलाइन और ऑफलाइन जांच रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए। पीएम किसान योजना का शत प्रतिशत ई केवाईसी पूरा करने पर बल दिया गया। किसानों को खाद खरीदने में दिक्कत न हो, इसके लिए एफएफएस ऐप की जानकारी का प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा बाढ़ की रिपोर्ट रोजाना भेजने, किसानों को बिहार कृषि ऐप ज्यादा से ज्यादा डाउनलोड करवा कर इसका इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करने तथा कृषि यांत्रिकीकरण के तहत अधिक से अधिक किसानों से आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी डॉ. प्रभात रंजन, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रौशन कुमार, ग्रामीण प्रसार कार्यकर्ता ऋचा हर्ष, सहायक तकनीकी प्रबंधक ओम कुमार मौजूद थे। कृषि समन्वयक आनंद कुमार सिंह, शंभू कुमार सिंह, धर्मेंद्र कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार, रामप्रकाश चौधरी सहित किसान सलाहकार कुमार किशोर कुणाल, राजकपूर सिंह, मुकेश कुमार, माधुरी कुमारी सहित सभी किसान सलाहकारों ने भाग लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखगड़िया : बैठक में कृषि विभाग से जुड़ी योजनाओं पर हुई चर्चा