स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 29 व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 मतदान केंद्र

हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

बेगूसराय में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 29 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। डीएम रिची पाण्डेय ने निर्वाचन तैयारियों, कर्मियों के प्रशिक्षण और डिस्पैच सेंटर की व्यवस्था के निर्देश दिए। मतदाता सूची में पात्र नागरिकों और पहली बार मतदाता बनने वालों के पंजीकरण के लिए एक माह का विशेष अभियान चल रहा है। मतदान केंद्रों पर शिविर और कमजोर वर्गों के बीच जागरूकता अभियान भी आयोजित होंगे।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में  29 व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 मतदान केंद्र

निर्वाचन तैयारियों और मतदाता पंजीकरण पर जोर

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 29 व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 29,205 मतदाता तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 2,047 मतदाता पंजीकृत हैं। डीएम ने सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने उप निर्वाचन अधिकारी को निर्वाचन कार्य में लगाए जाने वाले सभी कर्मियों का प्रशिक्षण निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कराने को कहा। ताकि निर्वाचन से संबंधित दायित्वों का निर्वहन सुचारू रूप से किया जा सके। इसके साथ ही प्रेक्षागृह को डिस्पैच सेंटर के रूप में तैयार करने तथा वहां निर्वाचन कार्य से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक की गई। विशेष गहन पुनरीक्षण की समाप्ति के बाद मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों एवं पहली बार मतदाता बनने के योग्य व्यक्तियों का पंजीकरण के लिए जिले में एक माह का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए डीएम रिची पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिया। अभियान के तहत जिले के सभी पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। विशेष रूप से युवा एवं पहली बार मतदाता बनने के योग्य नागरिकों को भी चिह्नित कर उनका पंजीकरण कराये जाने पर जोर दिया। निर्देश दिया कि बीएलओ द्वारा किए जा रहे सत्यापन कार्यों की नियमित जांच व निर्धारित साप्ताहिक लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित की जाए। सहायक निर्वाचक निबंधन अधिकारी एवं निर्वाचक निबंधन अधिकारी अपने-अपने स्तर पर अभियान की नियमित समीक्षा करेंगे। प्रगति प्रतिवेदन के माध्यम से कार्यों की निगरानी करेंगे। साथ ही, विधानसभा स्तर पर बैठक आयोजित कर दैनिक प्रगति प्रतिवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर मतदाता पंजीकरण को सुगम बनाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित करने का भी निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त रात्रि आश्रय स्थलों, मजदूरों की बस्तियों, गृहविहीन व्यक्तियों तथा समाज के कमजोर वर्गों के बीच विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाया जाएगा। ताकि इन वर्गों के पात्र नागरिक भी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकें। अभियान के दौरान तैयार की जाने वाली सूचियों को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट के साथ साझा करने तथा अभियान की समाप्ति पर मतदान केंद्रवार अंतिम सूची उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया। बैठक में उपविकस आयुक्त आकाश चौधरी, उप निर्वाचन अधिकारी सौरव कुमार, जिला भू-अर्जन अधिकारी रंजीत कुमार, निदेशक राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम कुमारी पूजा सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल अधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास अधिकारी एवं अंचल अधिकारी शामिल हुए। रिपोर्टर:प्रवीण कुमार

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कितने मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं?−
स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में कुल 29 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिले में 29 व शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 20 मतदान केंद्र