ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशबेगूसराय लोकसभा सीट: जानें, वोट डालने से पहले क्या बोले कन्हैया कुमार

बेगूसराय लोकसभा सीट: जानें, वोट डालने से पहले क्या बोले कन्हैया कुमार

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में बिहार की पांच संसदीय सीटों - दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु), बेगूसराय व मुंगेर में मतदान हो रहा है। इसमें सबसे अहम सीट बेगूसराय की है जहां बीजेपी के उम्मीदवार...

बेगूसराय लोकसभा सीट: जानें, वोट डालने से पहले क्या बोले कन्हैया कुमार
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 29 Apr 2019 08:48 AM
ऐप पर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण में बिहार की पांच संसदीय सीटों - दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु), बेगूसराय व मुंगेर में मतदान हो रहा है। इसमें सबसे अहम सीट बेगूसराय की है जहां बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह का मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदवार तनवीर हसन और सीपीआई के कन्हैया कुमार के बीच है। गिरिराज सिंह ने सुबह ही मतदान किया और कन्हैया कुमार भी वोट डाल चुके हैं। 

सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने वोट डालने से पहले कहा कि बेगूसराय को बदनाम करने वाली ताकतों को बेगूसराय में ही मुंह की खानी पड़ेगी। लोकसभा चुनाव में बेगूसराय सीट से दस प्रत्याशी अपने भाग्य की आजमाइश कर रहे हैं। हालांकि, मुख्य रूप से तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। कड़ी टक्कर में कौन बाजी मार ले जाए कहना कठिन है। मुख्य मुकाबला बीजेपी के गिरिराज सिंह, सीपीआई के कन्हैया कुमार व राजद के तनवीर हसन के बीच है। अन्य प्रत्याशियों में बहुजन मुक्ति पार्टी के मकसूदन पासवान, शोषित समाज दल के उमेश पटेल, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के गौरव कुमार व निर्दलीय प्रत्याशी शंभु कुमार सिंह, सौरभ कुमार, अमर कुमार व धीरज नारायण हैं।

Phase 4 Election LIVE: परेश रावल, पूनम महाजन समेत कई दिग्गजों ने डाले वोट, वोटिंग जारी

गौरतलब है कि चुनाव के लिए 1069 भवनों पर 1944 मतदान केंद्र बनाये गय हैं। इनमें 434 भवनों पर 803 बूथों को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्द्धसैनिक बलों की 40 कपंनियां पहुंची गयी है। कुल नौ हजार पुलिस बलों को लगाया गया है।

2014 में भोला सिंह से हार गए थे तनवीर
राजद ने इस बार 2014 के लोकसभा चुनाव में में दूसरे स्थान रहे तनवीर हसन पर ही दाव आजमाया है। हसन छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हैं। वे 1990 से 2014 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के भोला सिंह ने उन्हें हराया था। भोला सिंह से इन्हें 58 हजार 335 कम वोट मिले थे। भोला सिंह 428227 मत लाकर सांसद बने थे। वे 50 वर्षों से इस क्षेत्र की सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे थे। 2014 में गिरिराज सिंह यहां से प्रत्याशी नहीं थे।  

Mumbai Lok Sabha Election:रेखा,पूनम महाजन और अनिल अंबानी ने डाला वोट

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें