ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशकांग्रेस में प्रियंका गांधी की सक्रियता बढ़ी, लखनऊ में कर सकती हैं रोड शो

कांग्रेस में प्रियंका गांधी की सक्रियता बढ़ी, लखनऊ में कर सकती हैं रोड शो

यूपी (UP) के रण में उतरने से पहले कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) मजबूत रोडमैप तैयार करने में जुट गई हैं। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन...

कांग्रेस में प्रियंका गांधी की सक्रियता बढ़ी, लखनऊ में कर सकती हैं रोड शो
रचना सरन, लखनऊWed, 06 Feb 2019 10:00 AM
ऐप पर पढ़ें

यूपी (UP) के रण में उतरने से पहले कांग्रेस की नवनियुक्त राष्ट्रीय महासचिव और पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) मजबूत रोडमैप तैयार करने में जुट गई हैं। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन उन्होंने बैठक कर प्रदेश के मौजूदा सियासी सीन और कांग्रेस संगठन के जमीनी हालात पर फीडबैक लिया। साथ ही यूपी प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भावी रणनीति पर विचार विमर्श भी किया। 

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव: कांग्रेस के लिए सत्ता में वापसी को मुख्य भूमिका निभाएगा UP

सिंधिया के साथ उनकी मंगलवार शाम करीब 3 घंटे चली बैठक में रोडमैप को अंतिम रूप दिया गया। इस दौरान प्रियंका गांधी की प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर से भी बात हुई। बुधवार को भी राज बब्बर और प्रियंका से पहले यूपी के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद के साथ भी बैठक होने की संभावना है। 

इससे पहले आज नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के एक कमरे में उनके नाम की तख्ती भी लग गयी। यह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बगल वाला वो कमरा है जिसमें राहुल बतौर महासचिव बैठते थे। सूत्रों के मुताबिक 7 फरवरी को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी के नेताओं, महासचिवों, प्रदेश अध्यक्षों की बैठक बुलाई है। लोकसभा चुनावों को लेकर होने वाली इस बैठक में प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। 

लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस ने बनाई समितियां, देखें किस-किस नेता को मिली जगह

माना जा रहा है कि इसके बाद उत्तर प्रदेश में वह कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जुट जाएंगी और पार्टी में आधिकारिक रूप से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगी। 

पार्टी सूत्रों के अनुसार यह तय है कि वह सबसे पहले लखनऊ आएंगी। उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को पार्टी उनके लखनऊ आने का कार्यक्रम घोषित कर देगी। हालांकि चर्चा है कि वह 10 या 11 फरवरी को लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सकती हैं। साथ ही रोड शो भी कर सकती हैं। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें