ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशसावधान: आपका कंप्यूटर लॉक कर सकता है 'लॉकी रैनसमवेयर' वायरस, सरकार ने दी चेतावनी

सावधान: आपका कंप्यूटर लॉक कर सकता है 'लॉकी रैनसमवेयर' वायरस, सरकार ने दी चेतावनी

सरकार ने शनिवार को नए कम्प्यूटर वायरस ‘लॉकी रैनसमवेयर’ के फैलने को लेकर चेतावनी जारी की है। यह रैनसमवेयर कम्प्यूटर को लॉक कर सकता है और इसे खोलने के लिए उगाही मांगी जा सकती है। यह...

सावधान: आपका कंप्यूटर लॉक कर सकता है 'लॉकी रैनसमवेयर' वायरस, सरकार ने दी चेतावनी
एजेंसी,नई दिल्लीSun, 03 Sep 2017 06:32 AM
ऐप पर पढ़ें

सरकार ने शनिवार को नए कम्प्यूटर वायरस ‘लॉकी रैनसमवेयर’ के फैलने को लेकर चेतावनी जारी की है। यह रैनसमवेयर कम्प्यूटर को लॉक कर सकता है और इसे खोलने के लिए उगाही मांगी जा सकती है।

यह रैनसमवेयर ई-मेल में अटैचमेंट के रूप में भेजा जा रहा है। सरकार ने कहा है कि लॉकी रैनसमवेयर को फैलाने के मकसद से करीब 2.30 करोड़ मैसेज भेजे जा चुके हैं। सूचना प्रौद्योगिकी के अतिरिक्त सचिव अजय कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि इस रैंसमवेयर को ‘@इंडियन सीईआरटी’ से जारी किया गया है। गत मई महीने में महाराष्ट्र मंत्रालय के करीब 150 कंप्यूटर लॉक हो गए थे। यानी इन कंप्यूटरों में दर्ज फाइलों को खोला या पढ़ा नहीं जा सकता है। उस समय जानकारों ने बताया था कि ये एक वायरस अटैक है, जिसके जरिये कंप्यूटर की फाइल लॉक कर फिरौती वसूली जाती है, इसलिए इसका नाम ही ‘लॉकी रैनसमवेयर’ है। 

इससे पहले मई में देश की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने बेहद शक्तिशाली और वैश्विक स्तर पर सक्रिय फिरौती के लिए हमला करने वाले रैनसमवेयर वायरस ‘वानाक्राई’ के खिलाफ इंटरनेट उपभोक्ताओं को अलर्ट किया था। हैकिंग, जालसाजी रोकने वाली और सुरक्षा मजबूत करने वाली नोडल एजेंसी कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ऑफ इंडिया (सीईआरटी-इन) ने नए साइबर खतरे को लेकर एक ‘महत्वपूर्ण चेतावनी’ जारी की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें