बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

बीडीओ रविशंकर पटेल ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। छपरा में दो बीडीओ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने मांग की है कि सभी बीडीओ को सुरक्षा प्रदान की जाए। राज्य भर के बीडीओ ने काली पट्टी बांधकर काम किया और सुरक्षा की मांग की।

बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य

हरलाखी, एक संवाददाता। बीडीओ रविशंकर पटेल ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय उमगांव स्थित अपने कार्यालय कक्ष में काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। गत शनिवार को छपरा में विधि व्यवस्था संधारण के दौरान दो बीडीओ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसमे छपरा सदर के दृष्टि पाठक व रिविलगंज के रितेश कुमार शामिल है। दोनो बीडीओ का इलाज पटना के आईजीआईएमएस व मेदांता अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य के सभी बीडीओ को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने सहित कई मांग की है। पत्र के आलोक में सोमवार को बीडीओ काला पट्टी बांधकर कार्य निष्पादन किया। संघ के पत्र में राज्य के सभी प्रखंड कार्यालय में बीडीओ के लिए बॉडी प्रोटेक्टर, रियॉट हेलमेट, लेग गार्ड, कवच व आर्म्स गार्ड के अलावा आवश्यक सुरक्षात्मक उपकरण उपलब्ध कराने, प्रत्येक बीडीओ के साथ कम से कम दो प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी प्रतिनियुक्त करने, ये सुरक्षा कर्मी विधि व्यवस्था संधारण के अलावा कार्यालयीन कार्य, जन सुनवाई, क्षेत्र भ्रमण व सभी तरह के शासकीय दायित्वों के निर्वहन के दौरान साथ रहे, किसी भी सरकारी दायित्वों के दौरान अगर कोई बीडीओ गंभीर रूप से जख्मी होता है तो उसके सर्वोत्तम उपचार की व्यवस्था राज्य सरकार के द्वारा उच्च स्तरीय अस्पताल में कराया जाय व ड्यूटी के दौरान जख्मी अथवा दिवंगत होने की स्थिति में बीडीओ के लिए विशेष क्षतिपूर्ति, पर्याप्त बीमा सुरक्षा व उनके आश्रितों के समुचित सहायता के लिए स्पष्ट नीति बनाने आदि मांगें शामिल है।

काली पट्टी बांधकर बीडीओ ने किया काम, सुरक्षा की मांग उठाई

बाबूबरही, निज संवाददाता। बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के आह्वान पर सोमवार को बाबूबरही के प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास ने काली पट्टी बांधकर नियमित सरकारी कार्यों का निष्पादन किया। यह प्रतीकात्मक विरोध छपरा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान दो बीडीओ के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के विरोध में किया गया। संघ के निर्णय अनुसार राज्यभर के बीडीओ नियमित कार्य करते हुए कालीपट्टी धारण कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं। संघ ने सरकार से जोखिमपूर्ण ड्यूटी के दौरान पर्याप्त पुलिस सुरक्षा, बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट सहित अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने, घायल अधिकारियों के समुचित उपचार, बीमा व क्षतिपूर्ति की व्यवस्था करने तथा स्पष्ट सुरक्षा नीति लागू करने की मांग की है। बीडीओ संजय कुमार दास ने बताया कि विरोध के बावजूद प्रखंड कार्यालय का कार्य सामान्य रूप से जारी रहा और आम लोगों के कार्यों का निष्पादन नियमित रूप से किया गया।

सुरक्षा की मांग को लेकर बीडीओ ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध

बेनीपट्टी,निज प्रतिनिधि। बिहार बंद के दौरान पटना में दो बीडीओ पर हुई जानलेवा हमला को देखते हुए सुरक्षा की मांग को लेकर बीडीओ महेश्वर पंडित ने सोमवार को काली पट्टी बांध कर अपना कार्य निष्पादन किया। उन्होने बताया कि पटना में बंदी के दौरान ड्यूटी पर तैनात रहे रिविलगंज के बीडीओ रितेश कुमार एवं बीडीओ दृष्टि पाठक गंभीर रूप से जख्मी हुए। छात्र एवं पुलिस संघर्ष के दौरान दोनों घायल हुए जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। बीडीओ ने बताया कि ड्यूटी के दौरान बीडीओ की सुरक्षा मुहैया हो इसके लिए सरकार को कोई ठोस कदम उठाने की जारूत है। उन्होने बताया कि अपनी मांग के समर्थन में वे काली पट्टी बांध कर अपना कार्य निष्पादन कर रहे हैं।

राज्य स्तरीय विरोध में काला बिल्ला लगाकर काम पर डटे बीडीओ अनिल कुमार

बासोपट्टी,एक संवाददाता। राज्य स्तरीय विरोध कार्यक्रम के तहत बासोपट्टी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अनिल कुमार ने काला बिल्ला लगाकर कार्य किया। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि विधि-व्यवस्था संधारण की ड्यूटी में अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराए जाने चाहिए। आंदोलन के दौरान बंद समर्थकों द्वारा दो बीडीओ के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई थी। इस घटना के बाद अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। काला बिल्ला लगाकर बीडीओ ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ बीडीओ ने यह भी बताया कि इस संदर्भ में मांगो का एक ज्ञापन पत्र भी राज्य सरकार को भेजा गया है।

सामान्य प्रश्न

बीडीओ की सुरक्षा की मांग किस संबंध में की गई?
बीडीओ की सुरक्षा की मांग छपरा में दो बीडीओ के गंभीर रूप से घायल होने की घटना के बाद की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsबीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर किया कार्य