21 की संकल्प सभा को सफल बनाने की बनी रणनीति

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

बीसीकेयू लोदना क्षेत्रीय कमेटी की बैठक रविवार को एके राय स्मृति भवन में हुई। इस बैठक में केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष शामिल रहे। मुख्य रूप से कोलियरी प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया और रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना बनी।

21 की संकल्प सभा को सफल बनाने की बनी रणनीति

नुनुडीह स्थित एके राय स्मृति भवन परिसर में रविवार को बीसीकेयू लोदना क्षेत्रीय कमेटी की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष सबुर गोराई की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य रूप से केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुंदरलाल महतो और केंद्रीय उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे। सर्वप्रथम यूनियन नेता गुणवंत राय मेहता के निधन और पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश सिंह की पुण्यतिथि पर मौन रखा गया। बैठक में कोलियरी प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ आंदोलन तेज करने और 21 जुलाई को एके राय संकल्प सभा व रक्तदान शिविर को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा वर्ष 2025 की सदस्यता का पैसा पर्ची सहित जमा करने तथा लोदना क्षेत्र में दूसरे क्षेत्र के यूनियन पदाधिकारियों के हस्तक्षेप पर रोक लगाने के लिए 25 जुलाई के बाद बैठक रखने की बात कही गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।