आश्रित पुत्र को मिला औपबंधिक नियोजन
हिन्दुस्तान, धनबाद
बीसीसीएल के कर्मचारी बेनीलाल मांझी के निधन के बाद उनके पुत्र धर्मेंद्र मुर्मू को यूनियन के प्रयास से नौकरी मिली। बेनीलाल मांझी का इलाज धनबाद के केंद्रीय चिकित्सालय में हो रहा था। उनका परिवार पत्नी, एक पुत्र और विधवा पुत्रवधू के साथ है। भविष्य में सहायता के लिए विभिन्न कर्मचारी मौजूद थे।

बीसीसीएल के जोगीडीह कोलियरी में कार्यरत बीसीसीएलकर्मी बेनीलाल मांझी के निधन के बाद उनके आश्रित पुत्र धर्मेंद्र मुर्मू को यूनियन के प्रयास से औपबंधिक नियोजन दिलाया गया। दरिदा सिंदवारटांड़ निवासी बेनीलाल मांझी का करीब चार माह से केंद्रीय चिकित्सालय धनबाद में इलाज चल रहा था। उनके एक पुत्र और एक पुत्री का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में वर्तमान में पत्नी, एक पुत्र और बड़े पुत्र की विधवा पत्नी हैं। नियोजन प्रक्रिया के दौरान क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक दुबे कुमार पटेल, परियोजना पदाधिकारी सुशील कुमार, उप प्रबंधक मानव संसाधन जलीस खान, क्षेत्रीय सचिव सह सलाहकार समिति सदस्य तेजलाल प्रसाद, चंद्रशेखर महतो, विजय सिंह, अजित साव, अजित सिंह, सोना राम महतो, सहदेव महतो, दिलीप दास, रघुनाथ महतो, मुकेश कुमार राय समेत अन्य कर्मचारी मौजूद थे।


