सीएमडी ने की खनन व परिचालन गतिविधियों की समीक्षा

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने सिजुआ क्षेत्र का दौरा किया और सेंद्रा-बांसजोड़ा-निचितपुर कोलियरी में खनन और परिचालन गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ उत्पादन वृद्धि, संसाधनों के बेहतर उपयोग और कोयला डिस्पैच में तेजी लाने पर चर्चा की। डीवाटरिंग कार्य को प्राथमिकता देते हुए उत्पादन और डिस्पैच में वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीएमडी ने की खनन व परिचालन गतिविधियों की समीक्षा

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने गुरुवार को सिजुआ क्षेत्र का दौरा कर सेंद्रा-बांसजोड़ा-निचितपुर कोलियरी में चल रही खनन व परिचालन गतिविधियों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पादन बढ़ाने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा कोयला डिस्पैच में तेजी लाने को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की। सीएमडी ने विभागीय व हायर माइनिंग ऑपरेशन की प्रगति के साथ-साथ खनन मशीनरी, डीवाटरिंग, पंपिंग, माइन लाइटिंग, सुरक्षा, परिवहन और डिस्पैच व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने उपलब्ध मशीनरी व अन्य संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने तथा उत्पादन क्षमता के अनुरूप परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया।

सेंद्रा-बांसजोड़ा-निचितपुर कोलियरी में डीवाटरिंग कार्य को प्राथमिकता देते हुए पैच-सी से जल्द कोयला उत्पादन शुरू करने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। सीएमडी ने अधिकारियों को परिचालन दक्षता बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उत्पादन और डिस्पैच में लगातार वृद्धि सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सिजुआ क्षेत्र के जीएम निर्झर चक्रवर्ती, सेंद्रा-बांसजोड़ा के पीओ अनिल वर्मा, प्रबंधक कमलेश, सर्वेयर एसके मित्रा, रामराज राजभर, अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसीएमडी ने की खनन व परिचालन गतिविधियों की समीक्षा