अंडर-23 ट्रायल मुकाबले में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
कानपुर में बीसीसीआई की कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल मुकाबले 12 अक्तूबर से शुरू होंगे। कमला क्लब और चंद्रा क्रिकेट एकेडमी में हुए ट्रायल में गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ए ने टीम बी को जल्दी आउट किया और चयन के लिए खिलाड़ियों ने अपनी दावेदारी पेश की।

कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बीसीसीआई की कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी 2026-27 के मुकाबले 12 अक्तूबर से खेले जाएंगे। इसके लिए यूपी अंडर-23 टीम के खिलाड़ियों के शुक्रवार को शहर के कमला क्लब और मंधना स्थित चंद्रा क्रिकेट एकेडमी में ट्रायल मुकाबले खेले गए। इसमें गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। कमला क्लब मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहली पारी में गेंदबाजों का दबदबा रहा। टीम ए ने टीम बी को लंच से पहले ही आउट कर दिया। जबकि, बल्लेबाजी में टीम ए के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट मारकर अपने चयन की दावेदारी को मजबूत किया।
कानपुर से चार खिलाड़ी कार्तिकेय मिश्रा, आकाश त्रिवेदी, अंश तिवारी और शाश्वत बंधोह ने मुकाबलों में हिस्सा लिया। वहीं, शनिवार को होने वाले मैचों के लिए कानपुर के अमन चौहान, अभिषेक यादव, युवराज पांडेय और अनमोल पांडेय के नाम शामिल हैं। कमला क्लब से खिलाड़ियों के प्रदर्शन को परखने के लिए प्रवीण कुमार और रिजवान शमशाद को जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि, चंद्रा क्रिकेट मैदान पर खिलाड़ियों के कौशल को कपिल पांडेय और मोहम्मद आमिर ने खिलाड़ियों की गेंदबाजी और बल्लेबाजी को परखा।

