सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो में सिद्धार्थ ने जीता सिल्वर मेडल
कादिलपुर स्थित बीबीएस विद्या मंदिर के छात्र सिद्धार्थ दुबे ने सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने कठिन मुकाबलों का सामना कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सिद्धार्थ को बधाई दी और कहा कि उसकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।

एयरपोर्ट के कादिलपुर स्थित बीबीएस विद्या मंदिर के छात्र ने सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भदोही के सूर्यवान में आयोजित सीबीएसई जोनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों और विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कक्षा 11 के छात्र सिद्धार्थ दुबे ने कठिन मुकाबलों का सामना करते हुए उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय दिया। फाइनल मुकाबले तक पहुंचकर उन्होंने रजत पदक हासिल किया और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सिद्धार्थ की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने उन्हें बधाई दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि सिद्धार्थ की उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अनुशासन का विकास करती हैं। सिद्धार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रशिक्षकों और विद्यालय के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करना उनका लक्ष्य है। छात्र की इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


