बीबीएमकेयू : रिंकू बनी बेस्ट ग्रेजुएट व नेहा-अंजली बेस्ट पीजी स्टूडेंट

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

बीबीएमकेयू का तीसरा दीक्षांत समारोह नौ अक्तूबर को होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। विभिन्न कोर्स के 147 टॉपरों को डिग्री व मेडल दिए जाएंगे। दीक्षांत समारोह में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। छात्रों के लिए ड्रेस कोड भी जारी किया गया है।

बीबीएमकेयू : रिंकू बनी बेस्ट ग्रेजुएट व नेहा-अंजली बेस्ट पीजी स्टूडेंट

धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद का तीसरा दीक्षांत समारोह नौ अक्तूबर को विवि परिसर में होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में विभिन्न कोर्स के 147 टॉपरों (पीएचडी छात्र समेत) को डिग्री और मेडल दिए जाएंगे। विवि के परीक्षा विभाग ने सम्मानित होने वाले टॉपरों की सूची जारी कर दी है। सत्र-2022-24 के लिए अंजलि प्रकाश गणित पीजी विभाग (1414 अंक) व सत्र 23-25 नेहा कुमारी गणित पीजी विभाग (1429 अंक) को बेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट घोषित किया गया है। वहीं एसएस कॉलेज चास की छात्रा कुमारी रिंकू (1963 अंक) यूजी सत्र-2021-24 के लिए बेस्ट ग्रेजुएट बनी हैं। बताते चलें कि दीक्षांत समारोह में सिर्फ टॉपरों को ही डिग्री व मेडल दिया जा रहा है। अन्य पासआउट विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार और यूनिवर्सिटी की तय प्रक्रिया के तहत डिग्री ले सकते हैं।

बीटीयों का प्रदर्शन

बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ा: गोल्ड मेडल पाने में बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ दिया है। सूची में 76 लड़कियां और 24 लड़के शामिल हैं। यूजी में सबसे अधिक पीके राय कॉलेज के नौ विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिलेंगे। अन्य कॉलेजों का भी बेहतर प्रदर्शन है। विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि पीएचडी में 44, बेस्ट पीजी में दो, बेस्ट यूजी में दो, प्रोफेशनल कोर्स में 14, पीजी में 52 व यूजी में 34 छात्रों को मेडल मिलेंगे। यह टॉपर्स की संभावित सूची है, जिन्हें मेडल दिए जाने का प्रस्ताव है। किसी विद्यार्थी को सूची में नाम शामिल करने, हटाने या दी गई जानकारी के संबंध में कोई भी दावा, आपत्ति या सुधार के लिए कुछ कहना है तो पांच अक्तूबर की दोपहर दो बजे तक ई-मेल के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक को सूचित करें। तय समय के बाद आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

टॉपर की योग्यता

उन्होंने बताया कि टॉपर व मेरिट लिस्ट में शामिल होने की योग्यता सिर्फ उन छात्रों तक सीमित है, जिन्होंने सभी पेपर पहली बार में ही पास किए हैं। रैंकिंग के लिए रिपीट, सप्लीमेंट्री, इम्प्रूवमेंट या बाद की परीक्षाओं के नतीजों पर विचार नहीं किया गया है। चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2022–26 से शुरू किया गया है, इसलिए 2025 (सेशन 2022–25) के यूजी टॉपर्स में सिर्फ वोकेशनल कोर्स के टॉपर्स शामिल हैं। 44 पीएचडी स्कॉलर्स की सूची अलग से जारी की जाएगी।

दीक्षांत रिहर्सल

आठ अक्तूबर को होगा दीक्षांत रिहर्सल: दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए अवार्ड पाने वालों को कोई अलग रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। सूची में शामिल छात्र-छात्राओं को आठ अक्तूबर की सुबह 11 बजे दीक्षांत समारोह रिहर्सल में शामिल होना जरूरी है। रिहर्सल के दौरान छात्रों को स्टॉल और पहचान-पत्र दिए जाएंगे।

ड्रेस कोड जारी

छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड जारी: दीक्षांत समारोह का ड्रेस कोड जारी कर दिया गया है। छात्रों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा व छात्राओं के लिए लाल/मैरून बॉर्डर वाली क्रीम रंग की साड़ी या मैरून दुपट्टे के साथ क्रीम रंग का कुर्ता-सलवार निर्धारित हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार जो रिहर्सल में शामिल नहीं होगा, उसे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए नहीं माना जाएगा। कोई चयनित विद्यार्थी किसी कारणवश दीक्षांत समारोह में शामिल नहीं हो सकते हैं। वे यूनिवर्सिटी एग्जामिनेशन को ई-मेल कर दें।

टॉपर्स पेशेवर पाठ्यक्रम

टॉपर्स प्रोफेशनल कोर्स : एमबीबीएस : सत्र 19-24 में रितिक कुमार, सत्र-2020-25 में रेबाह रिजवान। बीएससी नर्सिंग सत्र-20-24 में लता राम धनबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग। बीएससी नर्सिंग सत्र-21-25 में आंत्रिका एजी कॉलेज ऑफ नर्सिंग बोकारो। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग सत्र-22-24 में चुन्नी कुमारी धनबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग, सत्र 23-25-निर्पणा मंडल धनबाद स्कूल ऑफ नर्सिंग। एलएलबी सत्र-21-24 में कुंदन कुमार ठाकुर : आईएच खान लॉ कॉलेज बोकारो। सत्र-22-25 पूजा कुमारी अग्रवाल लॉ कॉलेज धनबाद। बीए एलएलबी सत्र-19-24 में शांतनु सिन्हा आईएच खान लॉ कॉलेज बोकारो, सत्र 20-25 में मौसमी गोराई लॉ कॉलेज धनबाद। एमएड सत्र-22-24 में निक्की श्वेता अलइकरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज गोविंदपुर। सत्र-23-25 में अल्तमश अयाज अल इकरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज गोविंदपुर। बीएड सत्र-22-24 में शिवानी कुमारी स्वामी सहजानंद सरस्वती बीएड कॉलेज बोकारो, सत्र-23-25 में गुलनाज खातून अल इकरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज गोविंदपुर।

पीजी टॉपर्स

पीजी टॉपर सत्र 22-24 : बांग्ला : ब्यूटी चट्टराज, बॉटनी : रूपा कुमारी, केमिस्ट्री : अनुराधा कुमारी, कंप्यूटर साइंस : पूर्णिमा कुमारी, इकोनॉमिक्स : कुमारी ईशा, एजुकेशन : निखत परवीन, इंग्लिश : सुरभि कुमारी, ईवीएस एंड डीएम : रुचि चौधरी, भूगोल : अदिती सिंह जियोलॉजी : सिद्धार्थ गौतम, जर्मन : नंदलाल कुमार, हिन्दी प्रिया कुमारी, होम साइंस : सविता कुमारी, लाइफ साइंस : शालिनी सिंह, मैनेजमेंट स्टडी : तनुश्री भट्टाचार्य, मॉस कम्युनिकेशन : अंजलि कुमारी, गणित : अंजलि प्रकाश। फिलॉसफी : राधिका कुमारी, फिजिक्स विशाल कुमार, साइकोलॉजी : निक्कू कुमारी, संस्कृत : अमित कुमार मंडल, सोशियोलॉजी : मिली कुमारी, उर्दू : शबाना परवीन, वोकल म्यूजिक : सिमरन चौहान, जूलॉजी : मेहर नाज (सभी विद्यार्थी यूनिवर्सिटी पीजी डिपार्टमेंट से)। कॉमर्स : सालोनी यादव, इतिहास : प्रेक्षा वर्मा। राजनीति विज्ञान : श्रुति कुमारी (तीनों एसएसएलएनटी)

पीजी टॉपर : सत्र : 2023-25 : बांग्ला : सुभाजीत मैती, केमिस्ट्री: विनिता, कॉमर्स : कुमारी योगेश्वरी, कंप्यूटर साइंस : मुसर्रत नाज, इकोनॉमिक्स : श्रीरूपा आचार्जी, एजुकेशन : राजेश कुमार, इंग्लिश : गौसिया खातून, ईवीएस एंड डीएम : सूरज कुमार, ज्योग्राफी : किरण मंडल, जियोलॉजी : विक्की कुमार पंडित, जर्मन : अभिमन्यु कुमार, हिन्दी : आदिल मलिक, हिस्ट्री : सिमरन कुमारी, होम साइंस : कशफीन गुल, लाइफ साइंस : नीतू चौधरी, मैनेजमेंट स्टडीज : शारिक आलम, मास कम्युनिकेशन : विजय कुमार महतो, मैथमेटिक्स : नेहा कुमारी, फिलॉसफी : लोकनाथ दास, फिजिक्स : दिनेश कुमार, पॉलिटिकल साइंस : नेहा महतो, साइकोलॉजी : प्रीति कुमारी, संस्कृत : रेखा कुमारी, सोशियोलॉजी : सिमरन सिंह, उदू्र : शाहबाज खान, वोकल म्यूजिक : पीयूष दास।

यूजी सत्र : 2021-24 टॉपर : एंथ्रोपोलॉजी : कोमल कुमारी केबी कॉलेज बेरमो। बीबीए : कृतिका आरवीएस कॉलेज चास। बीसीए : दीक्षा कुमारी बोकारो स्टील सिटी कॉलेज। बांग्ला : बरशा रॉय केएसजीएम निरसा। बायोटेक्नोलॉजी : सोनल श्रुति पीके राय धनबाद। बॉटनी : कुमारी रिंकू एसएस कॉलेज चास केमिस्ट्री : निशा कुमारी केबी कॉलेज बेरमो। कॉमर्स : श्रेया सुराल गुरुनानक कॉलेज धनबाद। कंप्यूटर एप्लीकेशन : सौरभ सरकार पीके राय धनबाद। कंप्यूटर साइंस : रोहित अग्रवाल पीके राय धनबाद। इकोनॉमिक्स : अफशाना परवीन गुरुनानक कॉलेज धनबाद। इंग्लिश : डिंपल कुमारी बोकारो महिला कॉलेज। ज्योग्राफी : स्वेता कुमारी राजगंज डिग्री कॉलेज। जियोलॉजी उमामा आसिया पीके रॉय कॉलेज। हिन्दी : खुशबू कुमारी चंद्रवंशी शिबू सोरेन डिग्री कॉलेज टुंडी, हिस्ट्री : तनु कुमारी बीएसके मैथन, होम साइंस : नेहा कुमारी एसएसएलएनटी, खोरठा : तेजलाल महतो चास कॉलेज, चास। कुड़मालि : प्रेमलता कुमारी, महिंदी बाउरी डिग्री कॉलेज चंदनकियारी। मैथमेटिक्स : रोशनी कुमारी बोकारो स्टील सिटी कॉलेज। म्यूजिक : सुनैना कुमारी बीडीए कॉलेज पिछड़ी बोकारो। फिलॉसफी : सुमन कुमारी आरएसपी झरिया। फिजिक्स : राजीव कुमार बोकारो स्टील सिटी कॉलेज। पॉलिटिकल साइंस : सिमरन केशरी पीके रॉय कॉलेज, साइकोलॉजी : अंजलि कुमारी बोकारो स्टील सिटी कॉलेज। संस्कृत : कनक प्रिया बोकारो महिला कॉलेज। संथाली : करिश्मा कुमारी महिंदी बाउरी डिग्री कॉलेज चंदनकियारी। सोशियोलॉजी : कैफ रजा केबी कॉलेज बेरमो। उर्दू सेहरिश फातमा पीके राय धनबाद, जूलॉजी : अमीषा कुमारी पीके राय धनबाद।

सत्र 2022-25 वोकेशनल टॉपर : बीबीए : उदित आनंद रॉय जीएन कॉलेज, धनबाद। बीसीए : अरुणा रानी बोकारो स्टील सिटी कॉलेज। बीएससी सीएस : काजल कुमारी पीके राय कॉलेज। इनवॉयरमेंटल साइंस : शालू कुमारी पीके रॉय धनबाद। बायोटेक्नोलॉजी : अदिती कुमारी बोकारो स्टील सिटी कॉलेज।

सामान्य प्रश्न

✦दीक्षांत समारोह में कब होगा?−
दीक्षांत समारोह नौ अक्तूबर को होगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबीबीएमकेयू : रिंकू बनी बेस्ट ग्रेजुएट व नेहा-अंजली बेस्ट पीजी स्टूडेंट