बीबीए व बीसीए की चौथी चयन सूची जारी
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में, बीबीएमकेयू के एडमिशन सेल ने पीके राय मेमोरियल कॉलेज में बीसीए और बीबीए की खाली सीटों के लिए चौथी चयन सूची जारी की है। चयनित छात्रों का नामांकन 17 सितंबर तक होगा। वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है। अंतिम चयन सूची 21 सितंबर को जारी की जाएगी।

धनबाद। बीबीएमकेयू के एडमिशन सेल ने पीके राय मेमोरियल कॉलेज में बीसीए व बीबीए की खाली सीटों को भरने के लिए चौथी चयन सूची जारी कर दी है। चयनित का नामांकन 17 सितंबर तक होगा। वेटिंग लिस्ट भी जारी की गई है। वेटिंग लिस्ट वाले छात्रों को 17 से 20 सितंबर तक अपने कागजात जमा करने होंगे। सीटों की उपलब्धता पर एडमिशन सेल 21 सितंबर को फाइनल चयन सूची जारी करेगा। वहीं एडमिशन सेल ने विभिन्न कॉलेजों में खाली सीटों के लिए दूसरी चयन सूची भी जारी की है। चयनित का नामांकन 15 सितंबर तक होगा। बीबीएमकेयू की वेबसाइट पर सूची देखी जा सकती है।


