बीए एलएलबी में नामांकन को कल से खुलेगा पोर्टल
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद के बीबीएमकेयू ने पाँच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स बीए एलएलबी में नामांकन के लिए शिड्यूल जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन 7 अगस्त को खुलेगा और अंतिम तिथि 20 अगस्त है। चयन सूचियाँ 22 अगस्त और 7 सितंबर को जारी होंगी, जबकि नामांकन प्रक्रिया सितंबर में संपन्न होगी।

धनबाद। बीबीएमकेयू की एडमिशन सेल ने पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ कोर्स बीए एलएलबी में नामांकन के लिए एडमिशन शिड्यूल जारी कर दिया है। धनबाद के लॉ कॉलेज धनबाद, इमामुल हाई खान लॉ कॉलेज बोकारो व असर्फी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एजुकेशन में नामांकन होगा। चांसलर पोर्टल सात अगस्त की दोपहर तीन बजे खुलेगा। चांसलर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। पहली चयन सूची 22 अगस्त को जारी होगी। 25 अगस्त से तीन सितंबर तक नामांकन होगा। दूसरी चयन सूची सात सितंबर को जारी होगी। चयनित का नामांकन 10 सितंबर तक होगा। आवेदन शुल्क 250 रुपए है।
एडमिशन व रजिस्ट्रेशन के लिए आपार/एबीसी आईडी जरूरी है।


