आईटीसी लिमिटेड के औद्योगिक भ्रमण पर गए इं‌वर्टिस के विद्यार्थी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के बीबीए विभाग के विद्यार्थियों ने आईटीसी लिमिटेड, हरिद्वार का भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य कक्षाओं में सीखे ज्ञान को औद्योगिक प्रक्रियाओं से जोड़ना था। विद्यार्थियों ने प्रिंटिंग, पैकेजिंग, गुणवत्ता मानक और तकनीकी एकीकरण की जानकारी प्राप्त की। यह भ्रमण प्रो. मनीष गुप्ता एवं डॉ. राजीव सिंह भंडारी के निर्देशन में आयोजित हुआ।

आईटीसी लिमिटेड के औद्योगिक भ्रमण पर गए इं‌वर्टिस के विद्यार्थी

इंवर्टिस यूनिवर्सिटी के बीबीए विभाग के विद्यार्थियों ने प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग उद्योग की कार्यप्रणाली को समझने के लिए आईटीसी लिमिटेड, सिडकुल, हरिद्वार का औद्योगिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक औद्योगिक प्रक्रियाओं से जोड़ना था। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग प्रक्रियाओं, उत्पादन कार्यप्रवाह, गुणवत्ता मानकों, आधुनिक तकनीक और परिचालन प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की।विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि बड़े औद्योगिक संगठन में गुणवत्ता, दक्षता और उत्पादन की निरंतरता बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं के बीच किस प्रकार समन्वय किया जाता है। इस दौरान आधुनिक व्यावसायिक संचालन में तकनीकी एकीकरण के महत्व को भी समझाया गया।

संकाय प्रमुख प्रो. मनीष गुप्ता एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह भंडारी के निर्देशन में आयोजित भ्रमण का नेतृत्व डॉ. आलोक मिश्रा एवं डॉ. नीरू कुशवाह ने किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआईटीसी लिमिटेड के औद्योगिक भ्रमण पर गए इं‌वर्टिस के विद्यार्थी