डब्ल्यूएचओ के मानकों से जुड़ा मेडिकल कॉलेज

हिन्दुस्तान, बस्ती
Follow us on Google News
share

बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली

डब्ल्यूएचओ के मानकों से जुड़ा मेडिकल कॉलेज

बस्ती, निज संवाददाता। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज बस्ती की चिकित्सा इकाई ओपेक अस्पताल कैली में मरीजों के चिकित्सा अभिलेख अब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की आईसीडी-11 प्रणाली के अनुसार तैयार किए जाएंगे। मेडिकल कॉलेज में रिकॉर्ड विभाग (एमआरडी) ने इस व्यवस्था पर काम शुरू कर दिया है। इससे मरीजों के इलाज का रिकॉर्ड अधिक व्यवस्थित होगा और रोगों से जुड़े आंकड़ों का वैज्ञानिक विश्लेषण भी संभव हो सकेगा।राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के दिशा-निर्देशों के तहत शुरू की गई इस व्यवस्था के लिए प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने एमआरडी विभाग को जिम्मा सौंपा है। मेडिकल कॉलेज में भर्ती होने वाले मरीजों की बीमारियों व इलाज, दवाएं को लेकर कंप्यूटरीकृत मेडिकल रिकॉर्ड बनाना शुरू किया गया है।

इससे भविष्य में जहां मेडिकल कॉलेज के रिसर्च से जिले का नाम रोशन होगा। वहीं अच्छे इलाज व शोध से स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार हो पाएगा। एमआरडी विभाग में अस्पताल में भर्ती मरीजों के आंकड़े को सुरक्षित रखने के लिए हर माह तीन हजार फाइलों की कोडिंग होगी। भर्ती मरीजों के लिए संकलित रिकॉर्ड विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की आईसीडी-11 प्रणाली के अनुसार तैयार व वर्गीकृत किया जा रहा है। इससे न केवल मरीजों के उपचार संबंधी अभिलेख सुरक्षित, व्यवस्थित रहेंगे, बल्कि जिले में विभिन्न बीमारियों के सटीक आंकड़े भी उपलब्ध हो सकेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।