रामानंद बने भाजपा किसान मोर्चा गोरक्षक्षेत्र अध्यक्ष
बस्ती, भाजपा के कई पदाधिकारियों को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानंद नन्हें को मनोनीत किया गया है। डॉ. रोली सिंह को भाजपा महिला मोर्चा में प्रदेश मंत्री बनाया गया है। श्याम बिहारी गौड़ और सुखराम गौड़ को अनुसूचित जनजाति मोर्चा में महत्वपूर्ण पद दिए गए हैं।

बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ व मोर्चों के प्रदेश कार्यकारिणी में बस्ती के कई पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। प्रदेश कमेटी में शामिल होने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषण हुई तो पूर्व की भांति किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद बस्ती जनपद के पास ही है। प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा देवेन्द्र सिंह चौधरी ने बस्ती के रामानंद नन्हें को क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरक्ष क्षेत्र मनोनीत किया है। इसके पूर्व यह पद बस्ती के गोपेश्वर त्रिपाठी के पास था। इस कमेटी में रामानन्द नन्हे क्षेत्रीय महामंत्री के रूप में शामिल रहे।
भाजपा महिला मोर्चा कार्यकारिणी में बस्ती की जिलाध्यक्ष डॉ. रोली सिंह को प्रदेश मंत्री का दायित्व दिया गया है। इसी प्रकार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में बस्ती श्याम बिहारी गौड़ को प्रदेश उपाध्यक्ष व सुखराम गौड़ को प्रदेश महामंत्री का दायित्व दिया गया है। किसान मोर्चा गोरक्ष प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे गोपेश्वर त्रिपाठी को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान मिला है। उन्हें किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


