कस्तूरबा विद्यालय में लक्ष्य से कम नामांकन मिलने पर चेतावनी

हिन्दुस्तान, देवरिया
Follow us on Google News
share

देवरिया के बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने प्राथमिक विद्यालय अमेठी और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने के लिए निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय में 70 में से 40 बच्चे उपस्थित थे। वार्डन और टीचर्स से शत प्रतिशत नामांकन हासिल करने को कहा।

कस्तूरबा विद्यालय में लक्ष्य से कम नामांकन मिलने पर चेतावनी

देवरिया, निज संवाददाता। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने शुक्रवार को सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय अमेठी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी अध्यापक उपस्थित मिले। इसके अलावा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खोराराम में कम नामांकन पर उन्होंने वार्डन, फुल टाइम टीचर सहित अन्य स्टॉफ को नामांकन का शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के क्रम में प्राथमिक विद्यालय अमेठी में नामांकित 70 बच्चों के सापेक्ष 40 बच्चे उपस्थित मिले। उन्होंने बच्चों के नामांकन, उपस्थिति व ठहराव को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने अभियान चलाकर नामांकन पर जोर देते हुए बच्चों के नए नामांकन पर उन्होंने सराहना की।

इसी क्रम में उन्होंने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खोराराम का निरीक्षण किया। मौके पर 91 छात्राएं मौजूद मिले। लक्ष्य के सापेक्ष नामांकन कम मिलने पर उन्होंने में शत प्रतिशत नामांकन पूर्ण करने का निर्देश दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।