दो खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले, गैर जनपद भेजे गए
हिन्दुस्तान, संभल
दो खंड शिक्षा अधिकारियों के तबादले, गैर जनपद भेजे गए बहजोई। बेसिक शिक्षा विभाग

बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। बनियाखेड़ा और बहजोई ब्लॉक में तैनात रहे खंड शिक्षा अधिकारी मुंशीलाल पटेल का स्थानांतरण जिला अलीगढ़ तथा असमोली के खंड शिक्षा अधिकारी पोप सिंह का स्थानांतरण गौतमबुद्ध नगर किया गया है। वहीं मथुरा में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह और शाहजहांपुर के खंड शिक्षा अधिकारी मृत्युंजय यादव का स्थानांतरण संभल जिले के लिए हुआ है। बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि शासन स्तर से किए गए स्थानांतरण के बाद संबंधित अधिकारियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: तीन बीईओ का दूसरे जिलों में तबादला
ये भी पढ़ें:बीईओ का तबादला


