Saharanpur News: कैम्पस इंटरव्यू में नौ छात्रों का चयन
Saharanpur News: कैम्पस इंटरव्यू में नौ छात्रों का चयनकैम्पस इंटरव्यू में नौ छात्रों का चयनकैम्पस इंटरव्यू में नौ छात्रों का चयनकैम्पस इंटरव्यू में नौ छात्रों का चयनक

Saharanpur News: रामपुर मनिहारान। गोचर महाविद्यालय में आयोजित कैम्पस इंटरव्यू में बीएएसएफ कंपनी ने इंटर्नशिप के लिए नौ छात्रों का चयन किया। महाविद्यालय के प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सेल की ओर से आयोजित इंटरव्यू में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चयनित छात्रों को कंपनी के नियमानुसार प्रतिमाह 9 से 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सेल के संयोजक प्रो. डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंपनी ने नौ छात्रों का चयन किया है। कैम्पस इंटरव्यू के दौरान कंपनी की ओर से डॉ. एके सिंह और अमित कुमार शर्मा मौजूद रहे। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन सेल के सह-संयोजक डॉ. विपिन कुमार और सुशील कुमार का भी विशेष सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

