बरेली कॉलेज में प्रज्ञान ई-सेल की स्थापना, आइडिया पिचिंग में छात्रों ने दिखाए नए हुनर

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

- आईआईटी मुंबई के मार्गदर्शन में नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप स्कीम के तहत शुरू हुई पहल 11 विचार हुए प्रस्तुत, बीसीए प्रथम वर्ष के नारायण पंत का एआई कोच आइड

बरेली कॉलेज में प्रज्ञान ई-सेल की स्थापना, आइडिया पिचिंग में छात्रों ने दिखाए नए हुनर

बरेली कॉलेज के कंप्यूटर विभाग ने आईआईटी मुंबई के मार्गदर्शन में नेशनल एंटरप्रेन्योरशिप स्कीम के तहत प्रज्ञान ई-सेल की स्थापना की है। इसके तहत विद्यार्थियों में नवाचार और उद्यमिता की भावना बढ़ाने के लिए आइडिया पिचिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कुल 11 नए और रचनात्मक विचार प्रस्तुत किए। बीसीए प्रथम वर्ष के नारायण पंत ने हैंडबॉल खिलाड़ियों के लिए एआई कोच का विचार प्रस्तुत कर प्रथम स्थान हासिल किया। हिमालय ने फसल एम्बुलेंस के विचार के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं बीसीए द्वितीय वर्ष के ऋषभ मिश्रा एवं उनकी टीम को तीसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि भौतिक विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के प्रभारी डॉ. अविनाश अग्रवाल ने विद्यार्थियों के विचारों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक रूप देकर समाजोपयोगी नवाचार विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अविनाश अग्रवाल, डॉ. रोमा सक्सेना, डॉ. मनु यादव और डॉ. विकसित शर्मा शामिल रहे। आयोजन में ई-सेल की कोर टीम अध्यक्ष ऋचा जोशी, देवांश सक्सेना, सत्यम रस्तोगी, राघव गुप्ता और नीलम गुप्ता सहित कंप्यूटर विभाग के शिक्षकों का सहयोग रहा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबरेली कॉलेज में प्रज्ञान ई-सेल की स्थापना, आइडिया पिचिंग में छात्रों ने दिखाए नए हुनर