स्टेट ताइक्वांडो में अर्श का जलवा, जीता गोल्ड

हिन्दुस्तान, बिजनौर
Follow us on Google News
share

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मधुर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के मोहम्मद अर्श ने स्वर्ण पदक तथा घनश्याम प्रजापति ने रजत पदक जीते। अर्श 1 से 4 अक्टूबर को इंदौर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेंगे। स्कूल के अधिकारियों और कोचों ने उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

 स्टेट ताइक्वांडो में अर्श का जलवा, जीता गोल्ड

बरेली के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मधुर मेमोरियल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल स्योहारा के ताइक्वांडो खिलाड़ी मोहम्मद अर्श ने स्वर्ण एवं घनश्याम प्रजापति ने रजत पदक जीतकर स्कूल एवं अपने जिले का नाम रोशन किया। स्वर्ण पदक विजेता मोहम्मद अर्श अब 1 से 4 अक्टूबर तक इंदौर (मध्य प्रदेश) में आयोजित 40वीं नेशनल सब-जूनियर क्योरुगी ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में प्रतिभाग करेंगे।स्कूल के पीटीआई आज़म हसन ने बताया कि इस सफलता में मधुर मेमोरियल पब्लिक स्कूल प्रशासन एवं ताइक्वांडो कोच दीपिका सिंह एवं शिवानी सिंह का अहम योगदान रहा है।स्कूल के प्रधानाचार्य मेराजुद्दीन मैनजर आलोक अग्रवाल, डायरेक्टर सार्थक अग्रवाल एवं कोचों ने अर्श की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्टेट ताइक्वांडो में अर्श का जलवा, जीता गोल्ड