सपा-कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

हिन्दुस्तान, बरेली
share

दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले विपक्षी प्रदर्शन से पहले बरेली में समाजवादी पार्टी के कई पदाधिकारियों और कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। कार्रवाई गुरुवार रात करीब दो बजे शुरू हुई। नेताओं ने दिल्ली न जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सपा पदाधिकारियों को दोपहर करीब 12 बजे के बाद छोड़ दिया गया।

सपा-कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट

दिल्ली में 10 अक्टूबर को होने वाले विपक्ष के प्रदर्शन से पहले बरेली में सपा के पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि नेताओं के दिल्ली न जाने के आश्वासन पर दोपहर करीब 12 बजे के बाद छोड़ दिया गया। सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव, महानगर अध्यक्ष शमीम सुल्तानी, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, सुरेंद्र सोनकर, एजाज अहमद, सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. मोहित भारद्वाज, सछास के प्रदेश सचिव सौरभ यादव, सछास के महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल समेत सभी मुख्य और फ्रंटल संगठनों के अधिकारियों को गुरुवार रात करीब दो बजे से ही हाउस अरेस्ट कर लिया गया था। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, उपाध्यक्ष जिया उर रहमान, आलमपुर जाफराबाद के ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू खान को भी हाउस अरेस्ट रखा गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसपा-कांग्रेस नेताओं को किया गया हाउस अरेस्ट