आईजीआरएस पर जन शिकायतों के निरस्तारण में बरेली परिक्षेत्र पुलिस को प्रदेश में प्रथम स्थान
इस खबर को बरेली मंडल के चारों जिलों में लगवा दें। डीआईजी अजय कुमार साहनी के निर्देशन में शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के म

डीआईजी अजय कुमार साहनी के निर्देशन में शासन द्वारा संचालित जनसुनवाई समाधान प्रणाली (आईजीआरएस) के माध्यम से प्राप्त जन शिकायतों को समयबद्ध निस्तारण करने में बरेली परिक्षेत्र ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अगस्त-2026 में बरेली परिक्षेत्र के जनपद बदायूं और शाहजहांपुर द्वारा संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। परिक्षेत्र के कुल 68 थानों का भी संयुक्त रुप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। बरेली के 24 थानों में सुभाषनगर, फतेहगंज पश्चिमी, किला, सीबीगंज, विशारतगंज, शाही, बारादरी, इज्जतनगर, देवरनियां, क्योलड़िया, भुता, हाफिजगंज, भोजीपुरा, बहेड़ी, मीरगंज, नवाबगंज, आंवला, भमोरा, शीशगढ़, प्रेमनगर, सिरौली, बिथरी चैनपुर, कैन्ट, फतेहगंज पूर्वी।
बदायूं के 15 थाने कुवरगांव, महिला थाना, बिनावर, जरीफनगर, फैजगंज बेहटा, इस्लामनगर, वजीरगंज, मुजरिया, बिसौली, उझानी, कादरचौक, उसहैत, मूसाझाग, हजरतपुर, कोतवाली और पीलीभीत के 10 थानों में महिला थाना ,माधौटांडा, बरखेड़ा, हजारा, जहानाबाद, सेहरामऊउत्तरी, दियोरिया कलां, बीसलपुर ,अमरिया, बिलसंडा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे। शाहजहांपुर के 19 थानों में महिला थाना, रामचंद्रमिशन, खुटार, सिंधौली, कोतवाली, परौर, बण्डा, जलालाबाद, कलान, अल्हागंज, सेहरामऊ दक्षिणी, रोजा, मिर्जापुर, सदर बाजार, गढ़िया रंगीन, जैतीपुर, तिलहर, कटरा, खुदागंज ने संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण में विगत माह में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर परिक्षेत्र कार्यालय में कार्यरत आईजीआरएस कर्मी एसआई शालू, कम्प्यूटर ऑपरेटर अमरेन्द्र कुमार एवं आरक्षी सलिल सक्सेना को नगद पुरुस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।


