बरेली कॉलेज ने जारी की स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मेरिट लिस्ट, काउंसिलिंग आज से

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली कॉलेज ने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी की है। छात्रों को एसएमएस द्वारा सूचना भेजी गई है और मेरिट पहली बार प्रतिशत में जारी की गई है। काउंसलिंग 19 जून को होगी। 4480 सीटों के लिए यह सूची जारी की गई, और अन्य वर्गों के लिए बाद में सूचियाँ आएंगी।

बरेली कॉलेज ने जारी की स्नातक प्रथम सेमेस्टर की मेरिट लिस्ट, काउंसिलिंग आज से

स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए बरेली कालेज ने आधी अधूरी तैयारियों के बीच गुरुवार देर शाम पहली मेरिट सूची जारी कर दी। चयनित छात्रों को एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी गई है। पहली बार महाविद्यालय ने मेरिट को परसेनटाइल की जगह प्रतिशत में जारी किया है। जबकि अभी तक सभी बोर्ड के छात्रों को प्रवेश में एकरूपता के लिए मेरिट परसेनटाइल में जारी की जाती रही है। विद्यार्थियों को 19 जून को काउंसिलिंग के लिए महाविद्यालय बुलाया गया है। मेरिट लिस्ट को महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। बरेली कॉलेज में स्नातक की 4480 सीटों के सापेक्ष प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी की गई है।

इसके बाद ओपन केटेगरी की दूसरी सूची जारी होगी। इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को भी प्रवेश के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा। अंतिम चरण में आरक्षित वर्ग यानी ओबीसी, एससी-एसटी के प्रवेशार्थियों की सूची जारी होगी। ओपन वर्ग में भी आरक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं को शामिल किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।