पीजी प्रवेश आवेदनों की जांच के लिए विभागवार समितियां गठित

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली कॉलेज ने स्नातकोत्तर (पीजी) 2026-27 सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभाग वार समितियों का गठन किया है। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने बताया कि छात्रों को अपने आवेदन पत्र और प्रमाण पत्र निर्धारित विभागों में जमा करने होंगे, और समस्त विभागों को सहयोग करने के लिए कहा गया है।

पीजी प्रवेश आवेदनों की जांच के लिए विभागवार समितियां गठित

बरेली कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए विभागवार समितियों का गठन किया है। प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र की हार्डकॉपी तथा सभी आवश्यक प्रमाण पत्र निर्धारित विभागों में जमा करने होंगे। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों, प्रवेश नियंत्रक समेत अन्य को पत्र जारी करते हुए कहा कि संबंधित विभागाध्यक्ष अपने विभाग के एक प्राध्यापक को आवेदन पत्रों और संलग्न दस्तावेजों की जांच का दायित्व सौंपेंगे। साथ ही विभागों में कार्यरत तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को भी आवेदन पत्र जमा कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

अभ्यर्थी 22 जून से अंतिम तिथि तक अपने आवेदन पत्र निर्धारित स्थानों पर जमा कर सकेंगे। प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आवेदन पत्र मुख्य प्रवेश नियंत्रक कार्यालय को भेजे जाएंगे, जहां मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इसके लिए सभी विभागों से सहयोग करने को कहा है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।