पीजी फोरम में मच्छरजनित रोगों की दी जानकारी
बरेली कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में पीजी फोरम का औपचारिक गठन हुआ। स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को शैक्षणिक, शोध और नेतृत्व के क्षेत्र में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया। डॉ. अभिषेक कुमार ने मच्छर प्रजातियों और वेक्टर जनित रोगों की जानकारी दी।

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। बरेली कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में बुधवार को पीजी फोरम का औपचारिक गठन किया गया। कार्यक्रम में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को शैक्षणिक, शोध और नेतृत्व संबंधी गतिविधियों से जोड़ने को विभिन्न पद एवं जिम्मेदारियां सौंपी गईं। मुख्य अतिथि और कीटविज्ञानी डॉ. अभिषेक कुमार ने विद्यार्थियों को मच्छर प्रजातियों और उनसे होने वाले वेक्टर जनित रोगों की जानकारी दी।एडीज और क्यूलेक्स मच्छरों की पहचान, जीवन चक्र तथा नर-मादा मच्छरों में अंतर सरल तरीके से समझाया। लार्वा की गति और तैरने के तरीके से उनकी पहचान की जानकारी भी दी। पीजी फोरम की निदेशिका डॉ. शालिनी सक्सेना ने बताया कि पीजी फोरम विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखकर उन्हें विशेषज्ञों से संवाद, शोध, नेतृत्व, टीमवर्क एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास है।
इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. आलोक खरे, डॉ. आशा रानी, डॉ. नीरज पाल, डॉ. नरेंद्र पाल सिंह, डॉ. बृजेश शर्मा, डॉ. राजेश, डॉ. गौरव, डॉ. संजय समेत अन्य रहे।


