खेल : बार्सिलोना की महिला टीम ने रियाल मैड्रिड को रौंदा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बार्सिलोना की महिला टीम ने रियाल मैड्रिड को रौंदा बार्सिलोना। क्लाउडिया पिना के चार

खेल : बार्सिलोना की महिला टीम ने रियाल मैड्रिड को रौंदा

बार्सिलोना की महिला टीम ने रियाल मैड्रिड को रौंदा बार्सिलोना। क्लाउडिया पिना के चार गोल से बार्सिलोना ने महिला लालिगा फुटबॉल टूर्नामेंट में रियाल मैड्रिड को 7-0 से करारी शिकस्त दी। यह मैच देखने के लिए 40,533 दर्शक स्टेडियम पहुंचे थे जो महिला लालिगा में रिकॉर्ड है। पिना ने कैम्प नोउ स्टेडियम में खेले गए मैच में अपने सभी गोल हाफ टाइम से पहले किए। उनके अलावा कैरोलिन ग्राहम हैनसेन, ईवा पजोर और सिडनी शेर्टेनलीब ने भी गोल किए, जिससे बार्सिलोना ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पर अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। दोनों क्लबों के बीच अब तक 26 मैचों में से बार्सिलोना ने 25 जीते हैं।

पिना बार्सिलोना की ऐसी पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने रियाल मैड्रिड के खिलाफ मैच में चार गोल किए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : बार्सिलोना की महिला टीम ने रियाल मैड्रिड को रौंदा