युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज

हिन्दुस्तान, बाराबंकी
Follow us on Google News
share

बाराबंकी में एक युवती ने प्रेम संबंध के बाद शादी से इनकार और मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर आत्महत्या कर ली। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। कई बार पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अंततः कोर्ट के आदेश पर अब मुकदमा दर्ज किया गया है।

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज

बाराबंकी। प्रेम संबंध के बाद शादी से इनकार करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने से आहत युवती ने आत्महत्या कर ली थी। परिजनों ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। देवा कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्री का प्रेम संबंध सरैया मजरे सलारपुर गांव निवासी आशीष यादव से था। दोनों के बीच शादी की बात भी चल रही थी, लेकिन आशीष के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था।पीड़ित ने बताया कि 28 जून 2026 को आशीष ने फोन कर उनकी पुत्री को लखनऊ के कैसरबाग बस स्टैंड बुलाया था।

वहां से लौटने के बाद युवती ने परिजनों को बताया था कि आशीष ने शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया और नौकरी लगने के बाद शादी से इनकार करते हुए उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा था। आरोप है कि आशीष ने उसके अश्लील वीडियो भी बना रखे थे और उन्हें वायरल करने की धमकी देता था। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद उसने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली थी। पीड़ित पिता का आरोप है कि आशीष, उसके पिता राम नरेश, मां मीना देवी और भाई उत्तम कुमार ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। 24 जुलाई को पुलिस अधीक्षक को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी गई, फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में पिता ने मृतका के मोबाइल फोन में मौजूद बातचीत और अन्य साक्ष्यों का भी हवाला दिया गया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsयुवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज