जिलास्तरीय तीरंदाजी का ट्रायल 12 व 13 को
हिन्दुस्तान, कानपुर
कानपुर में 12वीं प्रादेशिक सीनियर और जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 29 सितंबर को बाराबंकी में किया जाएगा। खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 12 और 13 सितंबर को किदवई नगर के घनश्याम दास शिवकुमार नागरिक हायर सेकेंडरी स्कूल में होगा, जिसमें उन्हें अपने जरूरी सामग्री लानी होगी।

कानपुर। प्रमुख संवाददाता 12वीं प्रादेशिक सीनियर व जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन बाराबंकी में 26 से 29 सितंबर के बीच किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तरीय ट्रायल 12 व 13 सितंबर को किदवई नगर स्थित घनश्याम दास शिवकुमार नागरिक हायर सेकेंडरी स्कूल में दोपहर तीन बजे से होगा। जिला संघ के महासचिव राजा भारत अवस्थी ने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपने मूल दस्तावेजों व तीरंदाजी सामान के साथ आयोजन स्थल पर आए।


