बाराबंकी के पॉक्सो एक्ट के आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

हिन्दुस्तान, हरदोई
Follow us on Google News
share

हरदोई की कोतवाली देहात पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित बाराबंकी के रामस्वरूप को गिरफ्तार किया है। वह नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में था। पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई पुलिस की विवेचना के बाद की गई।

बाराबंकी के पॉक्सो एक्ट के आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

हरदोई। कोतवाली देहात पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित बाराबंकी के आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। पुलिस ने बताया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत की थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद विवेचना के दौरान मामला पॉक्सो एक्ट में भी दर्ज किया गया और आरोपित की तलाश शुरू की गई। बुधवार को पुलिस ने बाराबंकी के पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटवा पूरे कामगार निवासी रामस्वरूप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पवन प्रताप सिंह समेत कोतवाली देहात पुलिस के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।