हर बुधवार न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
Follow us on Google News
share

दि बार एसोसिएशन की बैठक में कानपुर महासम्मेलन से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की गई। 16 सितंबर को अधिवक्ताओं द्वारा हड़ताल करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए कानून लागू करने की मांग उठाई गई। बैठक में नवीनतम बार संविधान की प्रति सदस्यों को उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

हर बुधवार न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी की बैठक मंगलवार को अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। महासचिव कपिल गुप्ता ने बैठक का संचालन किया। बैठक में कानपुर में हुए अधिवक्ताओं के प्रांतीय महासम्मेलन में पारित प्रस्तावों की जानकारी कार्यकारिणी को दी। बैठक में कानपुर महासम्मेलन के प्रस्तावों के समर्थन में 16 सितंबर बुधवार को को न्यायिक कार्य से विरत रहकर हड़ताल करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। कार्यकारिणी ने निर्णय लिया कि आगे भी हर बुधवार को कोई अधिवक्ता न्यायालय में कार्य करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। महासचिव कपिल गुप्ता ने बताया कि महासम्मेलन में अधिवक्ताओं को लगातार हड़ताल पर न जाने संबंधी वचनपत्र देने के लिए बनाए जा रहे दबाव का विरोध किया गया।

साथ ही अधिवक्ता अधिनियम, 1961 में प्रस्तावित संशोधन, उच्च न्यायालय के रिट संख्या 12231/2025 में दिए गए अधिवक्ता विरोधी निर्णय के विरोध और प्रदेश में शीघ्र अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग का समर्थन किया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उच्च न्यायालय की पीठ स्थापित करने की मांग को लेकर भी प्रत्येक बुधवार हड़ताल के प्रस्ताव पर सहमति जताई गई। वहीं बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से प्रयागराज में अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की घोषणा किए जाने पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यकारिणी ने चार जुलाई से लागू बार के नए संविधान की प्रति सभी सदस्यों को 50 रुपये शुल्क में उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी पारित किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंजार हुसैन, कोषाध्यक्ष अजय बंसल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत चौहान, सचिन शर्मा, संयुक्त सचिव आवरण अग्रवाल, जितेंद्र प्रताप सिंह, रमा पांडे, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शिवकुमार गौतम, कैलाश सिंह, जाबिर हुसैन, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य फिरोज आलम, सचिन कुमार, पंकज शर्मा और सुनील कुमार सक्सेना मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहर बुधवार न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता