बच्चों को बैंकिंग सुविधाओं की दी जानकारी

हिन्दुस्तान, हाथरस
Follow us on Google News
share

बच्चों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारीबच्चों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारीबच्चों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारीबच्चों को बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी

बच्चों को बैंकिंग सुविधाओं की दी जानकारी

गंगचौली। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय गंगचौली में विद्यार्थियों को बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के अधिकारी कुमारपाल सिंह एवं प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। बैंक अधिकारियों ने बच्चों को बैंक खाते के महत्व, खाते में पैसा जमा करने एवं निकालने की प्रक्रिया, बैंकिंग सेवाओं के उपयोग तथा बचत की आदत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विद्यालय के हिमांशी, पावनी, कुणाल, अनुष्का, मनोरमा सहित कुल 16 विद्यार्थियों के जीरो बैलेंस पर बैंक खाते खुलवाए गए। बैंक अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नियमित बचत करने तथा बैंकिंग सुविधाओं का सुरक्षित एवं उचित तरीके से उपयोग करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सहायक अध्यापक सुशील कुमार का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय परिवार ने बैंक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबच्चों को बैंकिंग सुविधाओं की दी जानकारी